अजब गजब लव मैरिज: गर्लफ्रेंड को उसकी छोटी बहन ने दिया धोखा, शादी के बीच ब्वॉयफ्रेंड संग फरार

Ajab Gajab Love Story: अभी तक आपने ये खबर देखी या सुनी होगी कि अरेंज मैरेज के दौरान दुल्हा या दुल्हन में कोई एक अपने लव लाइफ के चक्कर में बीच शादी से फरार हो जाते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश से अजब प्रेम की गजब कहानी का एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां प्रेमी-प्रमिका के शादी की तारीख परिजनों के राजी होने के बाद तय हुई. शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी. अब इंतजार था तो प्रेमी दुल्हा के विवाह मंडप में आने का, लेकिन इसी बीच दुल्हा अपने प्रेमी दुल्हन को छोड़ होने वाली साली के साथ फरार हो गया.

जानिए पूरा प्रेम प्रसंग
दरअसल, बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक लड़के की शादी उसी लड़की के साथ तय हुई थी, जिससे वह प्यार करता था. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पहले तो दोनों के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया, लेकिन दोनों के प्रेम प्रसंग को देख दोनों के परिजनों ने शादी के लिए हामी भर दी. परजिनों की सहमति से दोनों की शादी की डेट फिक्स हुई. परिजनों द्वारा शादी की पूरी तैयारियां कर ली गई थी. शादी के दिन रस्मों को पूरा किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही प्रेमी दूल्हा अपनी होने वाली प्रेमिका दुल्हन की चचेरी बहन के साथ ही फुर्र हो गया है.

पुलिस कर रही दुल्हा साली की तलाश
इधर निकाह की तैयारी के बाद दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे के बहुत ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला. आखिरकार हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रह गयी लेकिन वह नहीं आया. ज्ञात हो कि निकाह के दिन के पहले तक दुल्हन और उसके परिवार के किसी को भी दूल्हे और साली के इस प्रेम प्रसंग की भनक तक नहीं लग पायी. इस घटनाक्रम में पीड़ित लड़की पक्ष के परिजनों ने दूल्हा और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर दूल्हा और उसकी साली को ढूंढने के प्रयास में लगी है.

ये भी पढ़ेंः अलीगढ़ में राम मंदिर के लिए बन रहा अनोखा ताला-चाबी, वजन और लंबाई जान हो जाएंगे हैरान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version