सीएम योगी समेत तमाम दिग्गजों के सोशल मीडिया अकाउंट से हटा ब्लू टिक, ‘X’ ने बताई वजह

Must Read

Twitter X Blue tick removed: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक बार फिर भारत में ब्लू टिक को लेकर चर्चा में है. दरअसल, जब से X ने पेड ब्लू टिक सेवा की शुरुआत की है, तमाम प्रकार की शिकायतें देखने को मिलती हैं. ऐसे में एक बार फिर से X पर अजीब मामला देखने को मिला है. दरअसल, अब स्वतंत्रता दिवस से पहले जिस भी यूजर ने X (पहले ट्विटर) पर अपनी प्रोफाइल फोटो तिरंगा लगाई है उसका ब्लू टिक हट गया है. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का X अकाउंट शामिल है.

जानिए क्या है मामला
13 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगे की तस्वीर लगाएं और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करें. इस बीच तमाम ब्लू टिक अकाउंट वाले यूजर्स ने अपनी डीपी बदली, जिसके बाद उनका ब्लू टिक गायब हो गया. इसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत का भी नाम शामिल है. आपको बता दें कि वेरिफाइड अकाउंट पर डीपी बदलने के साथ ही ब्लू टिक गायब हो जा रहा है. पीएम की अपील के बाद देश भर के तमाम नेताओं और लोगों ने अपनी डीपी बदली थी जिसके बाद ये शिकायत देखने को मिली है.

क्या बोले X के अधिकारी
गौरतलब है कि हाल ही में X ने अपने कई नियमों में बदलाव किया है. जिसके तहत अब उनको ही ब्लू टिक सर्विस दी जा रही है जिन्होंने पेमेंट किया है. इस बीच जैसे ही लोगों ने अपनी डीपी बदली उनका ब्लू टिक गायाब हो गया. X की ओर से इस बारे में कहा गया है कि जिनके भी अकाउंट से ब्लू टिक गायब हुआ है उनको जल्द ही वापस मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें-

By Poll: दारा सिंह चौहान या सुधाकर सिंह, कौन बनेगा घोसी का सियासी सिकंदर?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This