Indonesia: महिला को जिंदा निगल गया अजगर, तीन दिन बाद सांप के पेट से निकाली गई बॉडी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indonesia News: इंडोनेशिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां एक 16 फुट के अजगर ने एक महिला को समूचा निगल लिया, जिसकी जानकारी शनिवार को एक स्‍थानीय अधिकारी ने दी. उन्‍होंने बताया कि महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया है.

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव की 45 वर्षीय महिला का शव उसके पति और दूसरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को अजगर के पेट के अंदर पाया. वहीं, गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार की रात को लापता हो गई और देर तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद गांव वालों ने उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया.

अजगर के पेट में मिली महिला 

सुआर्डी रोसी ने बताया कि तलाशी अ‍भि‍यान के दौरान उसके पति को उसका सामान मिला…जिससे उसे संदेह हुआ कि वह जंगल के आसपास ही हैं. इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे इलाके की तलाशी ली. तभी उन्‍होंने एक बडें पेट वाला अजगर देखा, जिसके बाद उन्‍हें कुछ शक होने लगा और सभी ने मिलकर अजगर का पेट काटने की योजना बनाई. जैसे ही ग्रामीणों ने अजगर का पेट काटना शुरू किया वैसे ही फरीदा का सिर दिखाई देने लगा. जिसके बाद उन्‍होंने महिला के शव के सांप के पेट के अंदर से निकाला. फरीदा को सांप के अंदर पूरी तरह से कपड़े पहने हुए पाया गया.

इसे भी पढ़ें:- खुद का क्लोन बना लेता है ये विचित्र जीव, वैज्ञानिक भी देखकर हैरान

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version