भैंस को कोतवाली में बांध न्याय मांगने लगा किसान, अजीबोगरीब मामला देख पुलिसकर्मी भी हैरान

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां पर एक किसान मीरा अपनी भैंस को लेकर थाने पहुंच गई. भैंस को उसने थाने परिसर में बांध दिया और भैंस के लिए न्याय की गुहार लगाने लगी. मीरा के इस कारनामे को देख, वहां पर मौजूद सिपाही भी हैरान हो गए. पूरा मामला कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव का है. आइए आपको बताते हैं ये प्रकरण क्या है.

थाने में किसान परिवार ने दिया धरना
दरअसल, एक किसान परिवार अचानक तिर्वा कोतवाली पहुंच गया. इतना ही नहीं वो अपने साथ अपनी भैंस को भी ले गया. भैंस के साथ किसान परिवार को देख कर पुलिस वालों ने ऐतराज जताया. जिसके बाद किसान परिवार परिसर में धरने पर बैठ गए. किसान ने एक प्रार्थना पत्र पुलिस को देते हुए कहा कि गांव के एक युवक ने उसकी भैंस के साथ मारपीट की है. जिस वजह से उसकी भैंस को गंभीर चोट लगी है. पुलिस के सामने अपनी बातों को रखते हुए किसान ने शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें-

किसान ने भैंस की गलती भी बताई
किसान ने पुलिस को मारपीट के पीछे का कारण भी बताया. पुलिस को दिए गए बयान में किसान मीरा ने बताया कि उसकी भैंस रविवार को गांव के विनय के मक्के के खेत में चली गई थी. खेत में जाने के साथ ही भैंस ने मक्का खा लिया था. जिस वजह से विनय ने भैंस को मारा. पिटाई के कारण भैंस को काफी चोटें आई हैं. किसान परिवार नें विनय के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version