एक करोड का बीमा…महंगे स्कूल में पढ़ते बच्चें, पाकिस्तान के इस भिखारी की कमाई जान रह जाएंगे भौचक्के

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Richest Beggar: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. इस दौरान देश में मंहगाई सातवें आसमान पर है. यहां रोजमर्रा के घरेलू चीजों के लिए भी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. आलम ये है कि पाकिस्‍तान को अपना कर्ज चुकाने के लिए दूसरे देशों से कर्ज लेना पड़ा रहा है. लेकिन कंगाल पाकिस्तान में एक ऐसा भिखारी भी है, जिसकी कमाई जानकर आपके होश उड़ जाएगे. ऐसे में चलिए विस्‍तार से जानते है उस अमीर भिखारी के बारे में….

शायद ही आप पाकिस्तान के उस अमीर भिखारी के बारे में जानते होंगे, जिसे पाकिस्तान का अंबानी कहा जाता है. आपको बता दें कि उसकी संपत्ति हजारों लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है. उसके बच्चे बड़े और मंहगे स्कूलों में पढ़ाई करते हैं. इतना ही नहीं, उसने अपने बच्‍चों के लिए एक करोड़ रुपये का बीमा भी खरीद रखा है. दरअसल, इस अमीर भिखारी की संपत्ति का ब्‍यौरा फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) ने जारी किया है.

कौन है ये अमीर भिखारी?

एक पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के इस अमीर भिखारी का नाम शौकत है, जो पाकिस्तान के ही पंजाब प्रांत में स्थित मुल्तान शहर का रहने वाला है. पाकिस्तान की सर्वोच्च टैक्स कलेक्शन संस्था फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR)  ने बताया कि अक्टूबर 2021 में शौकत के बैंक अकाउंट में 1.7 मिलियन जमा थे. बता दें कि वह हर रोज भीख मांगकर करीब 1,000 रुपये ये अधिक कमा लेता है.

महंगे स्कूल में पढ़ते हैं बच्चे

आपको बता दें कि शौकत मुल्‍तान ही नहीं बल्कि पाकिस्‍तान का सबसे अमीर भिखारी है. उसके बच्चे मुल्तान शहर के सबसे महंगे स्कूल में पढ़ाई करते हैं. हैरानी की बात तो ये है कि इस भिखारी ने अपने बच्चों के लिए एक करोड़ पाकिस्तानी रुपये का बीमा खरीद रखा है. वहीं, कई बार शौकत अपनी इनकम को लेकर सोशल मीडिया पर बयान भी दे चुका है.

इसे भी पढ़ें:- International Yoga Day: जमीन ही नहीं, आसमान में भी हो चुका योग, जानें कौन है दुनिया के पहले ‘अंतरिक्ष योगी’?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version