Amazing News: यहां लगती है बंदरों की अदालत, कोर्ट में सुनवाई के दौरान परेशान हो जाते हैं अधिवक्ता

Must Read

Monkey Mischief in Court: वैसे तो कोई भी अधिवक्ता कोर्ट कचहरी में किसी भी फरियादी की समस्या सुनते हैं, जिसके बाद नियम कानून से लड़कर कोर्ट-कचहरी में लोगों को इंसाफ दिलाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक ऐसी तहसील है, जहां अधिवक्ता बंदरों के आतंक से बहुत परेशान हैं. बता दें कि यहां जब एसडीएम के यहां कोर्ट लगती है तो इस दौरान बंदरों का आंतक देखने को मिलता है. बंदर सुनवाई के दौरान फाइल और मुंहर लेकर भाग जाते, तो कभी स्टांप या जरुरी काजात लेकर उछल कुद करने लगते हैं.

जानिए पूरा मामला
दरअसल यह पूरा मामाल बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ तहसील की है. जहां बंदरों के उत्पात के चलते यहां के अधिकारी और वकील काफी परेशान हैं. यही नहीं यहां एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत भी बंदरों के उत्पात को देखकर हैरत में पड़ गए. बंदरों की वजह से यहां अधिवक्ताओं के साथ फरियादी का आना-जाना भी दुश्वार हो गया है.

सांसद ने कही कार्रवाई की बात
बता दें कि हैदरगढ़ तहसील में अक्सर बंदर अधिवक्ताओं की मुहर, फाइल, पेन, स्टाम्प और दूसरे जरूरी दस्तावेज छीनकर पेड़ पर चढ़ जाते है. कभी-कभी तो येह बंदर उन्हें काटकर घायल भी कर देते हैं. बंदर के आंतक के वजह से यहां के आलाधिकारी काफी परेशान हैं. हैदरगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशकरन तिवारी ने बंदरों की वजह से अधिवक्ताओं को हो रही परेशानियों के बारे में सांसद उपेंद्र सिंह रावत को जानकारी दी. जिसको लेकर सांसद ने अधिवक्ताओं से जल्द ही ठोस कदम उठाने की बात कही.

ये भी पढ़ेंः वाराणसी में होगा दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन, इन विषयों पर होगी चर्चा

Latest News

महाभारत के संवादों से लेकर उपन्यासों तक, राही भारतीय संवेदना के स्वर हैं: हरीश भिमानी

गाजीपुर: आधुनिक भारतीय साहित्य और सिनेमा के शिखर पुरुष डॉ. राही मासूम रज़ा की जन्मशती के अवसर पर माटी...

More Articles Like This