दुनिया का अजीबोगरीब परिवार, जिनके पूरे शरीर पर हैं लंबे-घने बाल, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने साझा की तस्वीर

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

The world’s Most Strange Family: हाल ही में यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्राची निगम को चेहरे के बालों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि उन्‍होंने ट्रोलर्स की बोलती बंद करते हुए कहा कि उन्‍हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. क्योंकि उनके लिए वास्तव में उनके ग्रेड मायने रखते हैं, चेहरे के बाल नहीं.

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें कुछ सदस्‍यों के चेहरे पर लंबे और घने बाल उग आए है. हम बात कर रहें हैं मेक्सिकों के रहने वालें एक परिवार की, जिसमें कुछ 19 सदस्‍य हैं. उनमें से चार सदस्‍य ऐसे हैं जिनके चेहरे पर काफी घने और लंबे बाल उग आए हैं. अगर आप उनके चेहरे को देखें तो आपको बाल ही बाल नजर आएंगे. इस परिवार की गिनती दुनिया के सबसे अजीबोगरीब परिवारों में होती है. वहीं गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स ने एक तस्‍वीर शेयर की है, जिसमें आप उन्‍हें देख सकते हैं.

दुर्लभ बीमारी के वजह से है ये हाल

अब आप सोच रहे होंगे ये कैसे संभव हो गया कि एक परिवार के लोगों के शरीर में इतने घने बाल कैसे आ गए. बता दें कि ये चारों लोग हाइपरट्रिचोसिस नाम के दुर्लभ बीमारी से ग्रसित हैं. इस बीमारी के चलते उनके चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर बाल ही बाल उग आए हैं. परिवार के जिन सदस्‍यों को यह बीमारी हैं,  उनका नाम विक्टर लैरी गोमेज, गेब्रियल डैनी रामोस गोमेज, लुइसा लिलिया डी लीरा एसेव्स और जीसस मैनुअल फजार्डो एसेव्स है.

परिवार की 5 पीढ़ियां इससे ग्रसित

विक्टर लैरी गोमेज और गेब्रियल डैनी रामोस गोमेज एक मैक्सिकन नेशनल सर्कस में प्रदर्शन करते हैं. परिवार के सभी लोगों ने सीजीएच के लिए जिम्मेदार जीन के विश्लेषण में वैज्ञानिकों की मदद किया है और फलस्वरूप, एक्स क्रोमोसोम की लंबी भुजा से कई मार्करों के साथ जुड़ाव के अहम सबूत पाए गए है.

इस बीमारी में परिवार की महिलाओं के शरीर पर थोड़े-थोड़े बाल उगे हैं, जबकि पुरूषों के शरीर के लगभग 98 प्रतिशत हिस्सों पर घने बाल उगे हुए हैं. बता दें कि इस परिवार का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने किताब में दर्ज किया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, रामोस-गोमेज परिवार की पांच पीढ़ियां जन्‍म से ही हाइपरट्रिचोसिस नामक बीमारी से ग्रसित है.

ये भी पढ़ें :- Australia News: ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले नाबालिग का किया एनकाउंटर, दी हैरान करने वाली जानकारी

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version