13 July 2025 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
13 July 2025 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 13 जुलाई, दिन रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

13 जुलाई, रविवार का पंचांग (13 July 2025)

13 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है. तृतीया तिथि देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक रहेगी. फिर शाम 6 बजकर 1 मिनट तक प्रीति योग रहेगा. साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर के 14 जुलाई की सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 13 जुलाई से पंचक शुरू हो रहा है. साथ ही भोर 4 बजकर 8 मिनट पर शनि वक्री हो चुके है.

13 July 2025 का शुभ मुहूर्त

  • श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि
  • दिन- रविवार
  • प्रीति योग- शाम 6 बजकर 1 मिनट तक
  • धनिष्ठा नक्षत्र– 4 जुलाई की सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक
  • शनि वक्री– भोर 4 बजकर 8 मिनट
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक
  • व्रत और पर्व– कोई नहीं

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 05:38 से शाम 07:21 तक
  • मुंबई- शाम 05:41 से शाम 07:20 तक
  • चंडीगढ़- शाम 05:43 से शाम 07:28 तक
  • लखनऊ- शाम 05:20 से शाम 07:03 तक
  • भोपाल- शाम 05:28 से शाम 07:09 तक
  • कोलकाता- शाम 04:44 से शाम 06:24 तक
  • अहमदाबाद- शाम 05:47 से शाम 07:28 तक
  • चेन्नई- शाम 05:03 से शाम 06:39 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 5:53 AM
  • सूर्यास्त – 7:11 PM
  • चन्द्रोदय – Jul 13 9:20 PM
  • चन्द्रास्त – Jul 14 8:54 AM
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version