Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर करें ये 6 आसान उपाय, पितृ दोष, आर्थिक तंगी और नकारात्मक ऊर्जा से मिल सकती है राहत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ashadha Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों के तर्पण, दान-पुण्य और भगवान विष्णु की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए उपायों से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. इस वर्ष आषाढ़ अमावस्या 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी. उदया तिथि के अनुसार इसी दिन स्नान, दान, तर्पण और धार्मिक अनुष्ठान करना शुभ माना गया है. अगर आप भी आषाढ़ अमावस्या के दिन धार्मिक उपाय करना चाहते हैं, तो मान्यताओं के अनुसार नीचे बताए गए उपाय अपनाए जा सकते हैं.

आषाढ़ अमावस्या के उपाय

  • सफलता और तरक्की के लिए: अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं, तो अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे से थोड़ी-सी मिट्टी लेकर उसमें पानी मिलाकर लेप तैयार करें. इस लेप को शरीर पर लगाकर स्नान करें. इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें. धार्मिक मान्यता है कि इससे उन्नति और तरक्की के नए रास्ते खुलने लगते हैं.
  • शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करते हुए उनके 12 नामों का स्मरण करें. ये 12 नाम हैं- अच्युत, अनंत, दामोदर, केशव, नारायण, श्रीधर, गोविंद, माधव, हृषिकेष, त्रिविक्रम, पद्मनाभ और मधुसूदन। पूजा के बाद चढ़ाए गए फूलों को शाम के समय बहते जल में प्रवाहित कर दें या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से शत्रु बाधाएं दूर होती हैं.
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए: अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन और वस्त्रों का दान करें. मान्यता है कि इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पितृ दोष के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है.
  • बुरी नजर से बचाव के लिए: यदि आपको लगता है कि आपकी तरक्की को किसी की नजर लग रही है, तो अमावस्या के दिन नमक मिला कोई खाद्य पदार्थ गाय को खिलाएं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे उन्नति में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.
  • परिवार में सुख-शांति के लिए: एक कच्चा नारियल लेकर उस पर स्वास्तिक बनाएं और भगवान विष्णु को अर्पित करें. पूजा पूरी होने के बाद उस नारियल को परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांट दें. मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है.
  • घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए: अमावस्या के दिन स्नान के बाद हल्दी में पानी मिलाकर उसका पेस्ट तैयार करें. फिर उससे घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर स्वास्तिक का निशान बनाएं. धार्मिक मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिससे आर्थिक तंगी दूर होने के योग बनते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: मन को प्रभु में पिरोए रखना ही प्रभु की सेवा: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version