भोजन करते समय किस दिशा में बैठें? जानिए वास्तु के नियम, बदल सकती है आपकी किस्मत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vastu Tips: रोज हम सब भोजन करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि हम किस दिशा में बैठकर भोजन कर रहे हैं. आम तौर पर इसे एक साधारण आदत समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि प्राचीन मान्यताओं में इसे जीवन की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा गया है. कहा जाता है कि जिस तरह भोजन शरीर को ऊर्जा देता है, उसी तरह सही दिशा में बैठकर भोजन करना मन और जीवन दोनों को सकारात्मक दिशा देता है.

घर में बरकत बनी रहे, परिवार में शांति रहे और जीवन में तरक्की हो इन सब बातों के लिए वास्तु शास्त्र में कई सरल नियम बताए गए हैं. इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण नियम है भोजन करते समय दिशा का ध्यान रखना. मान्यता है कि सही दिशा में बैठकर भोजन करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि धन, स्वास्थ्य और सफलता के रास्ते भी खुलते हैं. ऐसे में आइए विस्तार से समझते हैं कि भोजन करते समय किस दिशा में मुंह करना शुभ होता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

भोजन करते समय किस दिशा में मुंह करना शुभ?

पूर्व दिशा: वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना सबसे शुभ माना गया है. यह दिशा उगते सूरज की होती है, जिसे ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. इस दिशा में बैठकर भोजन करने से मन शांत रहता है, शरीर को बेहतर ऊर्जा मिलती है और बीमारियों से बचाव होता है.

उत्तर दिशा: उत्तर दिशा को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इस दिशा में बैठकर भोजन करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में उन्नति के अवसर बढ़ते हैं. कहा जाता है कि इस दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से होता है, इसलिए यह दिशा विशेष रूप से शुभ मानी जाती है.

पश्चिम दिशा: पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना भी लाभकारी माना गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो नौकरी या व्यापार करते हैं. इस दिशा में भोजन करने से कार्यों में सफलता मिलती है और आर्थिक स्थिरता आती है. साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है.

इस दिशा में भोजन करना माना जाता है अशुभ

दक्षिण दिशा: वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है. इस दिशा में मुंह करके भोजन करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. कहा जाता है कि इससे घर में तनाव बढ़ सकता है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं. इसलिए भोजन करते समय इस दिशा से बचने की सलाह दी जाती है.

भोजन करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि एक सकारात्मक प्रक्रिया है. इसलिए इसे करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

भोजन करते समय मन को शांत रखें और किसी भी तरह के क्रोध या बहस से दूर रहें. ऐसा माना जाता है कि नकारात्मक भावनाओं के साथ किया गया भोजन शरीर और मन दोनों पर अच्छा प्रभाव नहीं डालता.

जिस स्थान पर आप भोजन कर रहे हैं, वहां पर्याप्त रोशनी होना जरूरी है. अंधेरे में भोजन करना अशुभ माना जाता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है.

भोजन करते समय ध्यान और कृतज्ञता का भाव रखें. इससे न केवल भोजन का महत्व बढ़ता है, बल्कि मन भी प्रसन्न रहता है.

यह भी पढ़े: मां लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो…, अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

Latest News

Iran-US Ceasefire: ईरान-US साजफायर का आज अंतिम दिन, JD वैन्स का पाक दौरा रद्द, तनाव बरकरार

Iran-US Ceasefire: ईरान के साथ दूसरे राउंड की बातचीत के लिए US वाइस प्रेसिडेंट JD वैन्स का पाकिस्तान दौरा...

More Articles Like This