होली पर होगा चंद्र ग्रहण का साया, जानिए समय और सूतक काल; क्‍या भारत में भी होगा दृश्‍यमान?

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandra Grahan 2026: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था, वहीं अब चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. ऐसे में सवाल ये है कि ये ग्रहण किस दिन और किन किन देशों में दिखाई देगा और कहां कहां इसका सूतक मान्‍य होगा.

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर लगने जा रहा है, साथ ही इस दिन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि भी है. बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा और सूतक काल के नियम भी मान्य होंगे. ऐसे में चलिए जानते है कि चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगेगा और सूतक काल का समय क्या रहेगा.

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

पंचाग के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है. यह दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा और इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की होगी. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो पूरे एशिया समेत ऑस्ट्रेलिया में भी नजर आएगा.

बता दें, कि पूर्ण चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब होती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और सूर्य की किरणें सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पातीं है.

कब से होगा सूतक काल मान्य?

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से मान्य होता है. ऐसे में 3 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण की सूतक काल की शुरुआत मंगलवार की सुबह 6 बजकर 20 मिनट से होगी.

सूतक काल में भूलकर भी न करें ये काम

ग्रहण से पहले उसके सूतक काल में कुछ कार्य करने की मनाही होती है. कहा जाता है कि इस दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए, नया काम नहीं शुरू करना चाहिए, मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए, खाना न बनाना और न खाना चाहिए. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी इस दौरान विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है.

इसे भी पढ़ें:-PM Modi का आज का ‘सुभाषितम्’: क्या है उस ‘पूर्णता’ का रहस्य, जो बदल सकता है आपकी जिंदगी ?

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version