ज्ञानी महापुरुष मंदिर में ही नहीं, बल्कि प्राणी में भी प्रभु के करता है दर्शन: दिव्य मोरारी बापू 

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, ज्ञानी महापुरुष केवल मंदिर में ही नहीं, बल्कि प्राणी मात्र में प्रभु के दर्शन करता है। वह तो जड़ पदार्थ में भी परमात्मा की सत्ता का अनुभव कर सकता है। उसके अनुसार तो फूल में भी प्रभु विराजमान है, जिसके कारण वह सुगंध प्रदान करता है।
यही कारण है कि फल को देखते ही वह तुरंत प्रभु के चरणों में अर्पण करने के लिए तत्पर हो जाता है। प्रत्येक में प्रभु के दर्शन करते-करते ज्ञानी महापुरुष इतने तन्मय हो जाते हैं कि उन्हें स्वयं में भी परमात्मा के दर्शन होते हैं और वे अनुभव करते हैं कि जो प्रभु बैकुंठ में विराजमान है वे ही प्रत्येक जड़ चेतन में भी हैं।अतः वे मुझमें भी सर्वदा विराजमान हैं। इस प्रकार प्रभु के साथ स्थापित किया गया सतत भक्ति-संयोग ही उसे अपार शक्ति और शाश्वत आनंद का आस्वादन करता है। ज्ञान की बातें करने से नहीं, बल्कि उनका उपयोग करने से जीवन सफल होता है।
सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना, श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कॉलोनी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, दानघाटी, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) श्री दिव्य मोरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट, गनाहेड़ा, पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान).

यह भी पढ़े: नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन जिलिंगर से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी- ज्ञान और सीखने के प्रति उनका जुनून साफ झलकता है

Latest News

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो विचारों, नवाचार और इरादों का शक्तिशाली संगम : PM Modi

AI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 की मुख्य विशेषताओं को...

More Articles Like This

Exit mobile version