कल से शुरू हो रहा है हिंदू नव वर्ष, इन खास संदेशों से दीजिए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hindu New Year Wishes: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है. कल यानी 09 अप्रैल 2024 से विक्रम संवत 2081 की शुरुआत होने जा रही है. चैत्र का महीना वो होता है, जब प्रकृति में वृक्ष और लताएं पल्लवित और पुष्पित होती हैं. इसी शुभ माह से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है. हिंदू धर्म के इस विशेष दिन को देश के अलग अलग कोने में अलग अलग तरीके से मनाया जाता है.

ज्योतिष की मानें तो जिस दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है पूरा साल उस ग्रह का स्वामित्व माना जाता है. इस साल हिंदू नव वर्ष के दिन आप भी अपने चाहने वालों और जानने वालों को नीचे दिए गए खास शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में मां दुर्गा के साथ करें भगवान राम की पूजा, हर कार्यों में मिलेगी सफलता

  • ऋतु से बदलता हिन्दू साल
    नए वर्ष में आई मौसम में बहार
    बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ
    ऐसे मनाया हिन्दू नववर्ष का त्यौहार
    हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं.
  • नव वर्ष के प्रथम दिन और चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर
    माता रानी आप सभी की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें
    2081 हिन्दू नवीन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • दुख-तकलीफें लेकर जाए पुराना साल
    नई उमंगे, नई ऊर्जा लेकर आए नया साल.
  • ना सर पे ताज चाहिए
    ना दुनिया पे राज चाहिए
    हिन्दू नववर्ष मै बस इतनी ख्वाहिश
    ईश्वर का साथ और आशीर्वाद चाहिए.
  • इस रिश्ते को यूँ ही बनाये रखना
    दिल में यादों के चिराग जलाये रखना
    बहुत प्यारा सफर रहा विक्रम संवत् 2079 का
    बस ऐसा ही साथ संवत् 2080 में भी बनाये रखना.
  • नौ दुर्गा के आगमन से सजता है नववर्ष
    गुड़ी के त्यौहार से खिलता है नववर्ष
    कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार
    संगीतमय सजता प्रकृति का आकार
    चैत्र की शुरुवात से होता नव आरंभ
    यही है हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ
    हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं.
  • सभी के उज्ज्वल भविष्य की
    कामना के साथ
    चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आपको
    हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • नव वर्ष की पावन बेला में,
    है यही शुभ सन्देश,
    हर दिन आए आपके जीवन में,
    लेकर खुशियां विशेष.
    विक्रम संवत 2081 की हार्दिक शुभकामना
  • आपको और आपके परिवार को एक शानदार नव वर्ष की शुभकामनाएं!
    ईश्वर आपको हमेशा सफलता का रास्ता चुनने की सद्बुद्धि प्रदान करें.
  • नए साल के दिव्य और सुंदर रोशनी आपके जीवन को
    सफलता, शांति और समृद्धि से रोशन करें.
    हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version