Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं कान्हा का दरबार, लड्डू गोपाल हो जाएंगे प्रसन्न

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Krishna Janmashtami 2024 Decoration Ideas: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. सनातन धर्म को मानने वाले इस दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बहुत धूमधाम से मनाते हैं. कृष्ण जन्मोत्सव के दिन लोग उनके आगमन के लिए अपने घरों और मंदिरों की विशेष सजावट करते हैं. भगवान को चढ़ाने के लिए छप्पन भोग बनाए जाते हैं. आजकल सभी के घरों में लड्डू गोपाल विराजमान रहते हैं. आज हम आपके लिए ऐसे ही डेकोरेशन आ‍इडियाज लाए हैं, जिससे आप भी जन्माष्टमी पर कान्‍हा के दरबार को सजा सकते हैं.

जन्माष्टमी पर ऐसे करें पूजाघर की सजावट

मोगरे और चमेली के फूलों का करें प्रयोग
अगर आप बहुत ही आसान तरीके से अपने घर, मंदिर या पूजा स्थलों को सजाना चाहते हैं तो आप रंग-बिरंगे फूलों के इस्तेमाल से उनकी सजावट कर सकते हैं. कहा जाता है कि श्रीकृष्ण के सबसे पसंदीदा फूलों में से एक हैं चमेली और मोगरा. यदि आप इनसे अपने घर की साज-सज्जा करते हैं तो ये आपके मंदिर की खूबसूरती बढ़ा देंगे और इनके खूशबुओं से चारो तरफ का वातावरण भक्तिमय हो जाएगा.

रंग-बिरंगी लाइट और कैंडिल से सजाएं
पूजाघर और मंदिर को जगमग बनाने के लिए रंग-बिरंगी लाइट और कैंडिल से खूबसूरत और कुछ नहीं हो सकता है. आप किसी भी कलर की लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन लाइट्स और कैंडिल का उपयोग आप श्री कृष्ण की झांकी और उनके पालने पर भी कर सकते हैं. इनकी चमक देखकर ऐसा लगेगा मानों भगवान स्वयं विराजमान हैं.

दही हांडी बनाएं
हम सब जानते हैं कि कृष्ण को माखन चोर भी रहा जाता है. उन्हें दही और मक्खन बेहद पसंद है, फिर उनको प्रसन्न करने के लिए इससे बेहतर और क्या होगा. घर को सजामे के लिए जन्माष्टमी पर आप दही हांडी बना सकते हैं. इसको सजाने के लिए एक छोटी सी हांडी खरीद लें और उसे किसी भी कलर से पेंट कर लें. इसके बाद अब आप उसे लाइट, मोती या रंगी पताकों से भी सजा सकते हैं. फिर उसमें दही या मक्खन भरकर घर में कहीं टांग दें.

रंगोली बिना अधूरी है जन्माष्टमी
हम हर त्योहार पर देवी-देवताओं के स्वागत के लिए रंगोली जरूर बनाते हैं. जन्माष्टमी पर घर को सजाने का विशेष महत्व होता है. भारत में मेहमानों का स्वागत करने के लिए भी रंगोली बनाने की परंपरा है. आप मंदिर के बीच में छोटी सी रंगोली बनाकर भी अपने घर की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं.

बांसुरी को सजाएं
श्रीकृष्ण को बंसी और मोरपंख भी प्रिय है. उनका श्रृंगार बांसुरी के बिना अधूरा रहता है. ऐसे में आप इस उत्सव पर कान्हा को प्रसन्न करने के लिए बांसुरी को लेस, रंगीन रिबन और मोतियों से सजाकर, भगवान के पास रख दें. इससे आपके लड्डु का श्रृंगार भी पूरा हो जाएगा और आपके घर की सजावट भी.

ये भी पढ़ें- जिसके जीवन से “मैं” और “मेरापन” निकल जाये उसके जीवन में दुःख कभी नहीं कर सकता प्रवेश: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version