Mahashivratri 2024: नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahashivratri 2024 Upay: देश भर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. शास्त्रों के अनुसार आज के दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती का विवाह हुआ था. इस महापर्व पर काशी की नगरी में भक्तों की भारी भीड़ लग गई है. काशी विश्वनाथ मंदिर में आधी रात से ही भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला है. यहां भोर से ही हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है. इस दिन जगह-जगह जुलूस और शिव की बारात निकलती है.

ज्‍यादातर लोग भोलेनाथ को प्रसन्‍न करने के लिए व्रत रखते हैं. ज्‍योतिष शास्‍त्र की मानें तो इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप करना शुभ होता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने से सारे रोगों से मुक्ति भी मिलती है. महाशिवरात्रि के लिए उपाय करने का भी विधान है. ऐेसे में आज के लेख में हम जानेंगे कि महाशिवरात्रि के दिन ऐसे कौन-कौन से उपाय करें, जिससे नौकरी और कारोबार में सफलता हासिल हो.

जरूर करें ये उपाय

अगर आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के पंचाक्षर अनुलोम और विलोम मंत्रों का जाप करते हैं तो शीघ्र ही भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. साथ ही लक्ष्मी माता भी प्रसन्न होती हैं और धन-वैभव की प्राप्ति होती है. इस दिन सवा लाख पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं. मान्‍यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पीला अथवा लाल रंग का आसन बिछा कर श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए. भगवान शिव के सामने घी या तेल का दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक समस्‍या से मुक्ति मिलेगी.

इस मंत्र का करें जाप

ज्योतिष शास्‍त्र की मानें तो महाशिवरात्रि के दिन चार पहर में भगवान शिव की पूजा की जाती है. इसलिए महाशिवरात्रि के दिन सुबह, शाम, दोपहर और रात में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी है. साथ ही इस दिन शिव जी को अलग-अलग पदार्थ जैसे- शहद, दूध, गंगाजल, दही और घी से अभिषेक करना चाहिए. कहते हैं कि जो लोग इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं, उन्हें भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है.

वहीं जो लोग नौकरी या कारोबार में प्रमोशन चाहते हैं, उन्‍हें महाशिवरात्रि के दिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए. शिव जी को जल, दूध, दही, शहद, घी और शक्कर चढ़ाना चाहिए. उसके बाद कम से कम 108 बार ओम नम: मंत्र का जाप करना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से नौकरी और कारोबार में आ रही किसी भी तरह की परेशानियां दूर हो जाती है.

ये भी पढ़ें :- Mahashivratri 2024: आज के दिन करें ये उपाय, नौकरी और व्यापार में होगा शानदार लाभ

 

           

Latest News

भारत बनेगा एआई सुपरपावर: Adani Group 100 अरब डॉलर निवेश से बनाएगा ग्रीन AI डेटा सेंटर्स, जानें क्या है प्लान?

अडानी समूह ने 2035 तक ग्रीन एनर्जी से चलने वाले AI-रेडी डेटा सेंटर्स के लिए 100 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है. इससे भारत में 250 अरब डॉलर का AI इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम बनने की संभावना है.

More Articles Like This

Exit mobile version