कब से शुरू हो रही नवरात्रि, क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त? यहां देखें प्रतिपदा से महानवमी तक का कैलेंडर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद खास महत्व होता है. नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित होते हैं. शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं और मां के नाम का उपवास रखते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है, व्रत की तिथि क्या रहेंगी, साथ ही पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है….

कब से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि

हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, जो इस साल 10 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी. ऐसे में नवरात्रि का पहला व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा. वहीं, शारदीय नवरात्रि का समापन 19 अक्टूबर को होगा.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

  • पहला मुहूर्त: सुबह 6:19 बजे से लेकर सुबह 10:12 बजे तक
  • दूसरा मुहूर्त: 11:44 बजे से लेकर दोपहर 12:31 बजे तक

बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन घर में कलश स्थापना की जाती है. इस साल घटस्थापना का पहला शुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर को सुबह 6:19 बजे से लेकर सुबह 10:12 बजे तक रहेगा. जबकि मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इस समय में भी कलश स्थापना की जा सकती है.प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना के समय ॐ आवाहयाम्यहं देवि जगन्मातर्जगेश्वरीम्। यावत्पूजां करिष्यामि तावत्त्वं संनिधौ भव॥ मंत्र से मां दुर्गा का आह्वान करके 9 दिनों की पूजा प्रारंभ होती है.

शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों के व्रत की तिथि 

  • नवरात्रि का पहला व्रत- 11 अक्टूबर को, मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना.
  • दूसरा व्रत- 12 अक्टूबर को, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना.
  • तीसरा व्रत- 13 अक्टूबर को, मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना.
  • चौथा व्रत- 14 अक्टूबर को, मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना.
  • पांचवां व्रत- 15 अक्टूबर को, मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना.
  • छठा व्रत- 16 अक्टूबर को, मां कात्यायनी की पूजा अर्चना.
  • सातवां व्रत- 17 अक्टूबर को, मां कालरात्रि की पूजा अर्चना.
  • आठवां व्रत- 18 अक्टूबर को, मां महागौरी की पूजा अर्चना.
  • नौवां व्रत- 19 अक्टूबर को, मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना.

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करने और व्रत करने से देवी का आशीर्वाद मिलता है. मान्यता है कि मां दुर्गा अपने भक्तों के दुख दूर करती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

कब है दशहरा?

नवरात्रि 9 दिनों की होती है, फिर दशमी के दिन दशहरा मनाते हैं, जिसमें विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजा करते हैं. शाम को प्रदोष काल में रावण के पुतले का दहन होता है. इस साल दशहरा 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version