Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 6 की बेटियों पर धन, ऐश्वर्य और सुख के कारक शुक्र देव की विशेष कृपा बनी रहती है. साथ ही इन पर मां लक्ष्मी की भी सदैव अनुकंपा मानी जाती है. यही वजह है कि ये लड़कियां अपने मायके के साथ-साथ ससुराल के लिए भी अत्यंत भाग्यशाली साबित होती हैं. जिन कन्याओं की जन्म तिथि 6, 15 या 24 होती है, उनका मूलांक 6 माना जाता है. आइए जानते हैं मूलांक 6 की लड़कियों से जुड़ी कुछ खास और रोचक बातें.
मूलांक 6 की लड़कियां कैसी होती हैं?
- मूलांक 6 की लड़कियां मिलनसार स्वभाव की, समझदार और परिवार को साथ लेकर चलने वाली होती हैं.
- ये लड़कियां अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझती हैं.
- अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेती हैं. साथ ही ये स्वभाव से काफी केयरिंग भी होती हैं.
- मान्यता है कि इनके शुभ कदम जहां पड़ते हैं, वहां खुशहाली और समृद्धि स्वयं चली आती है.
- ये अच्छी बहू साबित होती हैं और अपने सास-ससुर का जल्दी ही दिल जीत लेती हैं.
- इनकी आर्थिक स्थिति सामान्यतः मजबूत रहती है और ये आत्मनिर्भर स्वभाव की होती हैं.
- जीवन में इन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती.
- इनके व्यक्तित्व में एक स्वाभाविक आकर्षण होता है, जिसके कारण लोग सहज ही इनकी ओर खिंचे चले आते हैं.
- शुक्र ग्रह के प्रभाव से इनका प्रेम जीवन आमतौर पर सुखद रहता है और इन्हें जीवनसाथी से भरपूर स्नेह मिलता है.
- ये स्वभाव से रोमांटिक होती हैं और अपने पार्टनर की हर आवश्यकता का विशेष ध्यान रखती हैं.
ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली
अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 की लड़कियां अपने पति और उनके परिवार के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती हैं. इनके आगमन से ससुराल में सौभाग्य और समृद्धि का संचार होता है. ये स्वयं भी जीवन में अच्छा धन अर्जित करती हैं और अपनी कमाई से परिवार को पूरा सहयोग देती हैं. अपने स्नेही स्वभाव और समझदारी के कारण ये कम समय में ही ससुराल पक्ष के दिलों में एक विशेष स्थान बना लेती हैं.
(Disclaimer: यहां प्रस्तुत जानकारी धार्मिक आस्थाओं और लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. The Printlines इन जानकारियों की पुष्टि या सत्यता का दावा नहीं करता.)