27 May 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

27 May 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना गया है. किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, व्रत, यात्रा या मांगलिक कार्यक्रम से पहले तिथि, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त को देखना बेहद आवश्यक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सही समय पर किए गए कार्यों से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है. इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करते हैं.

27 मई 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस दिन पुरुषोत्तमी एकादशी व्रत रखा जाएगा, जिसे पद्मिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है और इस दिन व्रत, पूजा और भगवान विष्णु के नाम का स्मरण करने का विशेष महत्व बताया गया है. इसके साथ ही इस दिन व्यतिपात योग और चित्रा नक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा, जिससे दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है.

अगर आप भी बुधवार को पूजा, यात्रा या कोई शुभ कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो पहले 27 मई 2026 का पूरा पंचांग जान लेना आपके लिए जरूरी हो सकता है.

27 मई 2026 का पंचांग

  • तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी.
  • योग: व्यतिपात योग देर रात 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.
  • नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र पूरे दिन और पूरी रात रहने के बाद अगले दिन यानी गुरुवार सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा.
  • व्रत-त्योहार: पुरुषोत्तमी एकादशी (पद्मिनी एकादशी)

पुरुषोत्तमी एकादशी का क्या है महत्व?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषोत्तमी एकादशी भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने वाली एकादशी मानी जाती है. इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है और जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है. इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों को भी विशेष महत्व दिया गया है.

27 मई 2026 का शुभ समय

यदि आप किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं तो इन मुहूर्तों का ध्यान रख सकते हैं:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:34 बजे से 5:17 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: उपलब्ध नहीं
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:47 बजे से 3:40 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:09 बजे से 7:31 बजे तक

राहुकाल का समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहुकाल में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. अलग-अलग शहरों में राहुकाल का समय इस प्रकार रहेगा:

  • दिल्ली: दोपहर 12:18 बजे से 2:02 बजे तक
  • मुंबई: दोपह12:36 बजे से 2:15 बजे तक
  • चंडीगढ़: दोपहर 12:20 बजे से 2:05 बजे तक
  • लखनऊ: दोपहर 12:04 बजे से 1:46 बजे तक
  • भोपाल: दोपहर 12:17 बजे से 1:58 बजे तक
  • कोलकाता: सुबह 11:34 बजे से दोपहर 1:14 बजे तक
  • अहमदाबाद: दोपहर 12:37 बजे से 2:17 बजे तक
  • चेन्नई: दोपहर 12:06 बजे से 1:42 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 5:26 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 7:11 बजे

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और पंचांग आधारित सूचनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: सज्जनता के साथ शौर्य होना भी आवश्यक: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

कश्मीर घूमने जाने वालों के लिए निराशाजनक खबर, एक सप्ताह के लिए चेयर कार गोंडोला सर्विस बंद

Gulmarg Gondola Service: कश्मीर का ताज कहे जाने वाले गुलमर्ग से पर्यटकों के लिए निराशाजनक खबर आई है. पर्यटन...

More Articles Like This