Surya Nakshatra Gochar 2026: 22 जून से इन 4 राशियों पर होगी सूर्य देव की कृपा, मिलेगा धन और पद-प्रतिष्ठा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Surya Nakshatra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जब कोई ग्रह राशि या नक्षत्र बदलता है तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. ग्रहों के राजा सूर्य देव 22 जून 2026 को राहु के स्वामित्व वाले आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं.

वर्तमान में सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान हैं, लेकिन आर्द्रा नक्षत्र में उनका प्रवेश कई राशियों के लिए भाग्योदय का संकेत माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी साबित हो सकता है. करियर में सफलता, आर्थिक उन्नति, सम्मान में वृद्धि और रुके हुए कार्यों के पूरे होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है.

मेष राशि

सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और करियर में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं. निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होंगे.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है और नए अवसर भी मिल सकते हैं. सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं, इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव इस राशि पर विशेष रूप से देखने को मिल सकता है. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. आय में वृद्धि होने के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी और पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है. इस दौरान वाहन, भूमि या संपत्ति खरीदने का विचार भी सफल हो सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है. करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. अचानक धन लाभ होने की संभावना भी बन रही है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- सुख पाने की इच्छा छोड़ने वाला ही परम सुख करता है प्राप्त: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

चीनी सरकार ने जारी किया वैश्विक शासन पर श्वेत पत्र, कहा- मानवता के साझा हितों और कल्याण से जुड़ा विषय

China: चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने वैश्विक शासन पर एक श्वेत पत्र जारी किया. "अधिक न्यायपूर्ण और समान...

More Articles Like This