प्रभु के साथ स्थापित किया गया भक्ति सम्बम्ध कभी नहीं देता धोखा: दिव्य मोरारी बापू

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, जीवन मात्र को एक-न-एक दिन काल रूपी तक्षक काटने ही वाला है। जिस प्रकार परीक्षित ने मृत्यु के समय तक्षक में भी प्रभु के दर्शन किए, उसी प्रकार संत भी मृत्यु को मांगलिक मानते हैं।
जिसके मन में पाप का विचार ही नहीं आता, उसकी मृत्यु मंगलमय बनती है और जो मनुष्य पाप करते समय मृत्यु से नहीं डरता, उसके जीवन और मरण दोनों बिगड़ते हैं। अन्तकाल की घबराहट काल से नहीं, बल्कि अपने पापों के कारण होती है।
मनुष्य पाप करते समय तो डरता नहीं और जब पाप की सजा भोगने का समय आता है, तो डरता है। इससे क्या बनेगा? पाप करते समय यदि मन में डर हो तो पापकर्म होता ही नहीं।व्यवहारिक जीवन में हम लोग एक दूसरे से डरने के कारण ही आपस में ठीक व्यवहार करते हैं, जबकि जीवन में ईश्वर का जरा सा भी ध्यान नहीं रखते। फिर यदि जीवन व्यर्थ नहीं जाएगा तो और क्या होगा?
जो नियमानुसार चलता है, उसे जिस प्रकार सरकार का डर नहीं रहता, उस प्रकार जो ईश्वर की आज्ञानुसार जीवन व्यतीत करता है, उसे काल का डर नहीं रहता। संसार का सम्बन्ध कदाचित धोखा दे दे, किन्तु प्रभु के साथ स्थापित किया गया भक्ति सम्बम्ध कभी धोखा नहीं देता।
सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना।
Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version