Trigrahi Yog: ज्योतिष के अनुसार 9 सितंबर की दोपहर सिंह राशि में एक खास ग्रह संयोग बनने जा रहा है. सूर्य और केतु पहले से ही सिंह राशि में मौजूद हैं, जबकि 9 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही सिंह राशि में सूर्य, केतु और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर एक जैसा नहीं रहेगा. कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों, करियर और कारोबार के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है. आइए जानते हैं किन 3 राशियों को त्रिग्रही योग से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं…
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है. आय के नए रास्ते खुलने के साथ कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बन सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या आर्थिक लाभ मिल सकता है. आपके काम करने के तरीके और तेजी से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं, जिससे कार्यस्थल पर आपकी सराहना होने के आसार हैं. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. सेहत के लिहाज से भी समय में सुधार देखने को मिल सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग उनकी राशि से द्वितीय भाव में बनेगा. ज्योतिष में द्वितीय भाव को धन और वाणी से संबंधित माना जाता है. ऐसे में इस योग के प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन सकते हैं. निवेश करने वाले जातकों को अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. वहीं, सेल्स, राजनीति और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय उपलब्धियां लेकर आ सकता है. आपकी प्रभावशाली वाणी कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद कर सकती है. पैतृक कारोबार से जुड़े लोगों को अचानक कोई बड़ी डील मिलने के योग बन सकते हैं. प्रेम संबंधों के लिहाज से भी त्रिग्रही योग को कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग एकादश भाव में बनेगा, जिसे ज्योतिष में लाभ का भाव कहा जाता है. ऐसे में इस राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है. शेयर बाजार में निवेश करने वाले जातकों को मुनाफा मिल सकता है. कारोबारियों के लिए भी यह अवधि लाभकारी रह सकती है और बिजनेस में कमाई के नए अवसर सामने आ सकते हैं. इसके अलावा लंबे समय से अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. कुछ जातकों को सरकारी क्षेत्र में नौकरी मिलने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. काम के सिलसिले में होने वाली यात्राएं भी शुभ परिणाम दे सकती हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: Lucky Plants: खुद का मकान लेने का है सपना, तो घर में जरूर रखें ये पौधा

