सर्दियां शुरू होते ही सूखने लगी तुलसी तो करें ये उपाए, हरा-भरा रहेगा पौधा

Tulsi In Winter : हमारे हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है. वैसे तो ज्यादातर घरों में आपको तुलसी का पौधा मिल जाएगा. बता दें कि तुलसी के पौधे के कुछ खास नियम भी हैं. इसे कब छू सकते हैं और कब नहीं और किस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए और किस दिन नहीं. इस प्रकार की ऐसी कई मान्यताएं हैं. जानकारी के मुताबिक, तुलसी का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई दवाओं में किया जाता है. जानकारी देते हुए बता दें कि तुलसी के पत्ते कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं. जो कि तुलसी की चाय और काढ़ा सर्दियों में सेहत के लिए काफी अच्छा है. आपको बता दें कि इसके लिए तुलसी के पौधे का हरा-भरा रहना भी जरूरी है. कई बार सर्दियों में ठंड की वजह से तुलसी का पौधा सूख जाता है. ऐसे में अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा सूखने लगता है तो गमले में ये चीजें डाल दें. जिससे तुलसी का पौधा हरा-भरा रहेगा.

सर्दियों में इस प्रकार करें तुलसी के पौधे की देखभाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्दियों में तुलसी के पौधे की अच्छी देखभाल करने से पौधा सालों साल हरा रहेगा. पौधे को हरा-भरा रखने के लिए सबसे पहले पौधे को पानी और धूप सही से मिलती रहे. बता दें कि तुलसी के पौधे को ठंड ज्यादा लगती है तो इसके लिए ज्‍यादातर गमले को खुले आसमान के नीचे न रखें. उसे ऐसी जगह रखें जहां हवा और धूप बराबर मात्रा मिले. लेकिन वो हिस्सा ऊपर से कवर हो. इसके साथ ही आप कमरे की बालकनी में भी पौधा रख सकते हैं. सबसे महत्‍वपूर्ण बात सर्दियों में बहुत ज्यादा पानी न दें. क्‍योंकि ऐसा करने से पौधा गलने लगता है. अगर आप तुलसी के पौधे में रोज जल चढ़ाते हैं तो सर्दियों में ऐसा न करें या बहुत कम पानी चढ़ाएं. बता दें कि तुलसी के पौधे में उतना ही पानी डालें, जितना वो सोख सके.

तुलसी को हरा रखने के तरीके

बता दें कि पौधे में नीम का पानी डालें- ऐसे में तुलसी के पौधे के हराभरा बनाए रखने के लिए गमले की मिट्टी में नीम का पानी डाल दें. ऐसा करने से तुलसी के पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है और इसकी पत्तियां भी नहीं सूखती. इसके साथ ही सर्दियों में भी तुलसी का पौधा हरा बना रहेगा. आपको ये भी बता दें कि तुलसी के पौधे में कभी भी गोबर की खाद न डालें. इससे पौधा खराब हो सकता है. तुलसी के पौधे के लिए सीमित मात्रा में वर्मी कंपोस्ट खाद ही डालें, नहीं तो पौधा जल सकता है. इसके बाद भी अगर पौधा सूख रहा है तो गमले की मिट्टी चेक कर लें. क्‍योंकि तुलसी के पौधे के लिए हल्की रेतीली मिट्टी अच्छी मानी जाती है. इतना ही नही बल्कि  पौधे पर आई मंजरी को हटाते रहें और पौधे को तेज धूप में न रखें. ठंड के दिनों में खुले आसमान में पौधे को न रखें.

इसे भी पढ़ें :- भविष्य में कैंसर के इलाज और रोकथाम के खुलेंगे नए रास्ते, स्टैनफोर्ड स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version