Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये 3 चीजें, सकारात्मक ऊर्जा के साथ बढ़ेगी सुख-समृद्धि!

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vastu Tips: घर का निर्माण अगर वास्तु के नियमों को ध्यान में रखकर किया जाए तो सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि, केवल घर की दिशा और बनावट ही नहीं, बल्कि वहां रखी चीजें भी वास्तु के अनुसार महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं का उल्लेख मिलता है, जिन्हें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने और जीवन में उन्नति के रास्ते खुलने की मान्यता है. आइए जानते हैं ऐसी ही 3 चीजों के बारे में, जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है…

घर में रखें भगवान धन्वंतरि की तस्वीर या प्रतिमा

वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, घर में भगवान धन्वंतरि की तस्वीर या प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है. भगवान धन्वंतरि को स्वास्थ्य और दीर्घायु से जुड़े देवता के रूप में माना जाता है. मान्यता है कि उनकी तस्वीर या प्रतिमा घर में होने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहने और धन-धान्य की प्राप्ति की भी मान्यता है. करियर के क्षेत्र में भी उन्नति के अवसर मिलने की बात कही जाती है. अगर घर में भगवान धन्वंतरि की तस्वीर या प्रतिमा रखते हैं, तो रोजाना उनके सामने धूप-दीप करने की बात कही गई है.

घर में लगाएं छोटा सा फव्वारा

वास्तु के अनुसार घर में पानी का छोटा फव्वारा रखना भी शुभ माना जाता है. बहते हुए पानी को सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि घर में फव्वारा होने से मानसिक शांति भी प्राप्त हो सकती है. ज्योतिषीय मान्यताओं में चंद्रमा का संबंध भी जल से माना जाता है. ऐसे में घर में फव्वारा रखने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति से जुड़े शुभ प्रभाव बढ़ने की बात कही जाती है. वास्तु शास्त्र में फव्वारा रखने के लिए उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण को सबसे उपयुक्त दिशा माना गया है.

घर में लाल रंग की चीजें रखें

वास्तु शास्त्र में लाल रंग को साहस, उत्साह और आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए घर की सजावट में लाल रंग की कुछ वस्तुओं को शामिल करना शुभ माना जाता है. आप घर में लाल रंग का क्रिस्टल, लाल फूल या लाल रंग की कोई पेंटिंग रख सकते हैं. मान्यता है कि इससे घर के वातावरण में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. परिवार के सदस्यों में भी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ने तथा जीवन में उन्नति के मार्ग खुलने की बात कही जाती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Som Pradosh Vrat 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष का संयोग, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Latest News

LPG Rate Today 11 August 2026: गैस सिलेंडर के आज के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना तक जानें घरेलू और कमर्शियल LPG की...

LPG Rate Today 11 August 2026: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है? दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत प्रमुख शहरों के LPG रेट यहां देखें.

More Articles Like This

Exit mobile version