प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे. तीन दिवसीय आयोजन में 600 से ज्यादा प्रदर्शक, करीब 300 विदेशी कंपनियां, 40 स्टार्टअप और 150 से ज्यादा विशेषज्ञ शामिल होंगे.
Essar Energy: ईईटी रिटेल ने ब्रिटेन की एसजीएन रिटेल के 100 प्रतिशत अधिग्रहण का समझौता किया है. इससे कंपनी के नेटवर्क में 118 नए फ्यूल स्टेशन जुड़ेंगे और कुल संख्या 235 हो जाएगी. कंपनी ने 2031 तक 800 फ्यूल स्टेशनों का लक्ष्य रखा है.
Bangladesh Dengue: बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर के शुरुआती 13 दिनों में ही डेंगू संक्रमण से 52 लोगों की मौत हो चुकी है. यह इस साल अब...
Chakrasana Benefits: चक्रासन योग का एक प्रभावी आसन माना जाता है. नियमित अभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत करने और तनाव कम करने में मदद मिल सकती है. जानें चक्रासन करने का सही तरीका और इसके संभावित फायदे.
Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 107.82 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का करीब 88.6 प्रतिशत आयात करता है, ऐसे में लंबे समय तक ऊंची कीमतें महंगाई और चालू खाता घाटे पर दबाव बढ़ा सकती हैं.
West Bengal Dengue: पश्चिम बंगाल में डेंगू के मामले 5 हजार के पार पहुंच गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने 29 नगर पालिकाओं, 85 कम्युनिटी डेवलपमेंट ब्लॉक और 278 ग्राम पंचायतों को हॉटस्पॉट के तौर पर चिन्हित किया है.
Breakfast Mistakes: सुबह का नाश्ता दिन का पहला जरूरी भोजन माना जाता है. लेकिन नाश्ता छोड़ना, ज्यादा मीठा खाना, प्रोटीन की कमी और खाली पेट चाय पीने जैसी आदतें परेशानी का कारण बन सकती हैं. जानें नाश्ते से जुड़ी किन गलतियों से बचना चाहिए.
India Semiconductor Industry: भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है. ट्रैक्सन की रिपोर्ट के मुताबिक 281 वित्तपोषित कंपनियां अब तक 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग जुटा चुकी हैं, जिसमें करीब आधी फंडिंग 2025 के बाद आई है.
Share Market Holiday: गणेश चतुर्थी के चलते 14 सितंबर 2026 को BSE और NSE में ट्रेडिंग बंद रहेगी. इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स में कारोबार नहीं होगा, जबकि कमोडिटी और EGR सेगमेंट में शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग शुरू होगी.
Weather Update Today 14 September: IMD ने दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.