Love Crime: प्रेमिका की हत्या कर खुद को मार ली गोली, ऐसे हुआ दर्दनाक लव स्टोरी का अंत

Must Read

Love Crime in Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां प्रेमी युवक ने पहले अपने गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद को भी गोली मारकर मौत के हवाले कर दिया. गांव में एक साथ हुए दो मौत से हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची. पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला रामपुर जिले के थाना शहर कोतवाली इलाके के शाहबाद गेट का है. बताया जा रहा है कि यहां के ररहने वाले तैयबा नामक युवती से तालिब नामक युवक से प्रेम प्रसंग था. प्रेमी युवक तालिब ने पहले प्रेमिका के सिर में गोली मारी, फिर खुद के सिर में गोली मारी. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया है.

पुलिस अधीक्षकने दी जानकारी
इधर घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि “लड़की और लड़की के बीच कुछ प्रेम संबंध लग रहे थे. परिजनों का कहना है कि लड़के ने पहले लड़की के सिर में गोली मारी बाद में बाहर जाकर उसने अपने सर में गोली मार ली, जिससे दोनों की मौत हो गई. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस घटना की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है.”

ये भी पढ़ेंः Weather Update: UP में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This