Reporter
The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
देश के भीतर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या मई में सालाना आधार पर 1.89% बढ़कर 140.56 लाख हो गई. यह जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय ने मंगलवार को दी. विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए के मासिक आंकड़ों से पता चलता है कि मई, 2024 में घरेलू एयरलाइंस से 137.96 लाख विमान यात्रियों ने उड़ान भरी थी. पिछले महीने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने कुल 93.09 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया और उसकी बाजार हिस्सेदारी 64% रही. इसके बाद एयर इंडिया समूह (air india group) की उड़ानों से 37.22 लाख लोगों ने यात्रा की और उसकी बाजार हिस्सेदारी 26.5% रही.
समीक्षाधीन माह में दो अन्य प्रमुख एयरलाइंस अकासा एयर और स्पाइसजेट ने क्रमशः 7.48 लाख और 3.40 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया. इसके साथ अकासा एयर की बाजार हिस्सेदारी 5.3% रही, जबकि स्पाइसजेट की कुल घरेलू यात्री यातायात में हिस्सेदारी 2.4% रही. आंकड़ों के मुताबिक, निर्धारित समय पर उड़ान भरने के मामले में इंडिगो सबसे आगे रही और उसकी सबसे अधिक 84% उड़ानें समय पर रहीं. एयर इंडिया ने छह प्रमुख हवाई अड्डों से 79.7% उड़ानें समय पर संचालित कीं.
Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.