Gold Silver Price Today:  सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें क्या है रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोनेचांदी की कीमत

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 1,35,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,42,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 1,35,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,42,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,41,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,42,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में ‘एक शाम नीरज के नाम…’, मुंबई से भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय LIVE

Latest News

एयरलाइन कारोबार में उतरने की रिपोर्ट्स को Adani Enterprises ने किया खारिज

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च करने की मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है. कंपनी ने कहा कि एयरलाइन कारोबार में प्रवेश करने की कोई योजना नहीं है, जबकि उसका फोकस एयरपोर्ट सिटी प्रोजेक्ट पर है.

More Articles Like This

Exit mobile version