उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में आई गिरावट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के फैसले के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. एक बार फिर रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया. इससे भारतीय शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.73 प्रतिशत यानी 581 अंक फिसलकर 78,886 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.74 प्रतिशत यानी 180 अंक की गिरावट लेकर 24,117 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर और 41 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

इन स्‍टॉक्‍स में सबसे अधिक गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट एलटीआई माइंडट्री में 4.09 प्रतिशत, ग्रेसिम में 3.60 प्रतिशत, एशियन पेंट में 3.37 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल में 3.09 प्रतिशत और इन्फोसिस में 2.94 प्रतिशत रही. वहीं, सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में 1.63 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ में 1.57 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ में 1.22 प्रतिशत, सिप्ला में 1.06 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक में 1.03 प्रतिशत रही.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.90 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.13 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.09 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.35 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.24 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.15 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.08 प्रतिशत की तेजी दिखी. दूसरी ओर निफ्टी ऑटो में 0.08 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.45 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 1.90 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.74 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.78 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.21 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.83 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.32 प्रतिशत प गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :-  बांग्लादेश में बिगड़े हालात तो भारत के इस राज्य ने समुद्र में कड़ा किया पहरा, बढ़ाई चौकसी

Latest News

IPL 2026 Final के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा, टीम बस में लगी आग, अंदर मौजूद थे प्लेयर्स

Gujarat Titans Team Bus: खेल जगत से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. IPL...

More Articles Like This

Exit mobile version