AI Jobs Boom in India: भारत में एआई से जुड़ी नौकरियों में तेजी से वृद्धि के कारण भर्तियों में जबरदस्त उछाल: Report

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
AI Jobs in India: भारत में वर्ष 2025 के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी नौकरियों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. बीते साल देशभर में एआई से संबंधित लगभग 2.90 लाख पदों पर भर्तियां की गईं, जो यह दर्शाता है कि सर्विस सेक्टर में अब एआई एक प्रमुख शक्ति बन चुका है. यह खुलासा मंगलवार को जारी फाउंडइट जॉब सर्च (पहले मॉन्स्टर) की रिपोर्ट में किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में एआई सेक्टर में रोजगार के अवसर और तेजी से बढ़ने की संभावना है. अनुमान है कि अगले साल एआई आधारित भर्तियों में सालाना आधार पर करीब 32% की वृद्धि होगी और यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 3.80 लाख नौकरियों तक पहुंच सकता है. भारत का रोजगार बाजार साल 2025 के अंत तक फिर से मजबूत होता दिखा.
अलग-अलग क्षेत्रों, कामों और शहरों में लगातार भर्तियां हुईं. भर्तियों में महीने-दर-महीने 5% और सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. फाउंडइट के चीफ प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी ऑफिसर तरुण शर्मा ने कहा कि साल 2025 में भर्तियों में विस्तार भी हुआ और समझदारी भी दिखी. उन्होंने बताया कि एआई अब कोई प्रयोग नहीं रहा, बल्कि कर्मचारियों की योजना का अहम हिस्सा बन चुका है. आने वाले समय में नौकरी देने वाली कंपनियां कौशल पर आधारित, अनुभवी लोगों को ज्यादा प्राथमिकता देंगी. रिपोर्ट बताती है कि आईटी-सॉफ्टवेयर और सर्विसेज सेक्टर में एआई से जुड़ी नौकरियों की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही, जो कुल भर्तियों का 37 प्रतिशत थी.
इसके बाद बैंकिंग और बीएफएसआई क्षेत्र का स्थान रहा, जहां यह आंकड़ा 15.8% रहा, जबकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में करीब 6% एआई नौकरियां दर्ज की गईं. रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में एआई आधारित नौकरियों में सालाना आधार पर 41 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई है. इसके अलावा हेल्थकेयर और फार्मा (38% ), रिटेल (31% ), लॉजिस्टिक्स (30% ) और टेलीकॉम (29% ) जैसे क्षेत्रों में भी एआई से जुड़ी भर्तियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई. रिपोर्ट में बताया गया कि जनरेटिव एआई और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) से जुड़े कौशल में सबसे तेज बढ़ोतरी देखी गई, जिसकी मांग में साल-दर-साल 60% की वृद्धि हुई, जिसका कारण चैटबॉट, स्मार्ट सहायक और कंपनियों में एआई का बढ़ता इस्तेमाल रहा. एआई नौकरियों के मामले में बेंगलुरु सबसे आगे रहा, जहां कुल नौकरियों का 26% हिस्सा रहा.
टियर-1 शहरों में हैदराबाद ने एआई नौकरियों के मामले में सबसे तेज़ बढ़त दर्ज की. वहीं जयपुर, इंदौर और मैसूर जैसे उभरते छोटे शहरों में भी एआई से जुड़ी भर्तियों में अच्छी वृद्धि देखी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में कंपनियों ने मिड-लेवल और अनुभवी प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता दी. इससे यह साफ होता है कि उद्योग ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है, जिनके पास वास्तविक कार्य-अनुभव और व्यावहारिक कौशल मौजूद हों.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version