Bank Holiday 2023: जल्द निपटा लें बैंकों से जुड़े काम, अगस्त में 14 दिन रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट

Bank Holiday 2023: जुलाई का महीना अब खत्म होने को है. ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम बचा है और आपने उसे अगस्त में करने का प्लान बनाया है, तो आप इस काम को जल्द से जल्द निपटा लें. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार अगस्त महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. आरबीआाई की ओर से जारी सूची के अनुसार, त्योंहारों और साप्ताहिक अवकाश मिलाकर कुल 14 दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा. इसलिए जुलाई के बचे हुए दिनों में ही बैंक जाकर अपने जरूरी कामों को पूरा करवा लें. चलिए जानते है अगस्त महीने की छुट्टियों के बारे में…

6, 8, 12
और 13 अगस्त

  • आपको बता दें कि 6 अगस्त को रविवार की छुट्टी के कारण बैंक में काम काज नही होगा. वहीं 8 अगस्त को तेन्दोंग ल्हो रम फात और 12 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 13 अगस्त को रविवार है, इसलिए भी बैंकों में काम नहीं होगा.

15, 16, 18 और 20 अगस्त

  • 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को पारसी नव वर्ष और 18 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के अलावा 20 अगस्त को रविवार है। इसलिए इन चारों दिन बैंकों में काम काज नहीं होंगे.

26, 27 और 28 अगस्त

  • 26 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार, 27 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी, जबकि 28 अगस्त को ओणम होने की वजह से बैंकों में कोई काम नहीं होगा.

29, 30 और 31 अगस्त

  • 29 अगस्त को थिरुवोणम, तो 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। इसलिए इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 31 अगस्त को रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version