Bread Price Hike: महंगाई का नया झटका, मुंबई में ब्रेड के दाम बढ़े, आम लोगों की बढ़ेगी परेशानी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bread Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अब एक और बड़ा झटका लगा है. पहले से ही सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी चीजों की बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ रखा है. इसी बीच अब सुबह के नाश्ते से जुड़ी सबसे जरूरी चीजों में शामिल ब्रेड भी महंगी हो गई है. मुंबई में विभिन्न प्रकार की ब्रेड की कीमतों में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बड़ी कंपनियों ने 16 मई से नई कीमतें लागू कर दी हैं. इसका असर सीधे उन लोगों पर पड़ सकता है जिनके दिन की शुरुआत ब्रेड, सैंडविच, पाव या उससे बनने वाले दूसरे खाद्य पदार्थों से होती है.

ब्रेड की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी क्यों हुई?

ब्रेड की कीमतों में आई इस बढ़ोतरी के पीछे सिर्फ एक नहीं बल्कि कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेड की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है. भारत इस कच्चे माल का बड़े पैमाने पर आयात करता है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपये की कीमत में कमजोरी आने की वजह से आयात खर्च काफी बढ़ गया है.

इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर ट्रांसपोर्टेशन लागत पर भी पड़ा है. माल ढुलाई महंगी होने से ब्रेड कंपनियों की लागत बढ़ गई है. वहीं ब्रेड बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रिजर्वेटिव्स और अन्य जरूरी सामग्री की कीमतें भी पहले की तुलना में ज्यादा हो गई हैं. ऐसे में कंपनियों ने अपनी बढ़ी लागत को ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है.

जानिए अलग-अलग ब्रेड की नई कीमतें

400 ग्राम सैंडविच ब्रेड
आधी – ₹40
पूरा – ₹45

होल व्हीट ब्रेड
आधी – ₹55
पूरा – ₹60

मल्टीग्रेन ब्रेड
आधी – ₹60
पूरा – ₹65

स्मॉल ब्राउन लोफ
आधी – ₹28
पूरा – ₹30

व्हाइट लोफ
आधी – ₹20
पूरा – ₹22

ब्राउन ब्रेड
आधी – ₹45
पूरा – ₹50

ब्रेड महंगी होने से किन लोगों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

मुंबई में ब्रेड की हर लादी पर 5 रुपये की अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है. अब मुंबई में ही ब्रेड की सबसे ज्यादा बिक्री होती है. खासकर, आम कामकाजी लोग, रोज ऑफिस जाने वाले, मजदूर और छात्र तो लगभग रोजाना वड़ा पाव, मिसल पाव, भाजी पाव और सैंडविच खाते हैं. ऐसे में ये इनके दाम तो बढ़ेंगे ही लेकिन ब्रेड से बनने वाले सभी तरह के पकवानों के दाम भी बढ़ जाएंगे. नतीजतन, इस कीमत बढ़ोतरी का आम नागरिकों के रोजमर्रा के खर्च पर सीधा असर पड़ेगा. सैंडविच ब्रेड, होल व्हीट और मल्टीग्रेन ब्रेड जैसी किस्मों पर भी हर ब्रेड पर 5 रुपये तक की कीमत बढ़ोतरी लागू की गई है. कुछ इलाकों में, ब्राउन ब्रेड की कीमत 45 रुपये से बढ़कर ₹50 हो गई है.

बेकर्स ने भी बढ़ती लागत पर जताई चिंता

बेकरी मालिकों का कहना है कि उत्पादन लागत लगातार बढ़ती जा रही है. पैकेजिंग खर्च, ट्रांसपोर्टेशन, आयातित कच्चे माल की कीमतें और रुपये की कमजोरी ने कारोबार को प्रभावित किया है. इसके अलावा हाल ही में दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने भी खाद्य उत्पादों की लागत को बढ़ाने का काम किया है. मुंबई में हर दिन लाखों लोग ब्रेड से बने खाद्य पदार्थ खाते हैं. ऐसे में बढ़ी हुई कीमतों को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ रही है कि आने वाले दिनों में महंगाई का यह असर उनकी जेब पर और भारी पड़ सकता है.

यह भी पढ़े: LPG Rate Today: आज आपके शहर में कितने का मिल रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी जानें रेट

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version