BSE और NSE ने निवेशकों को दी चेतावनी: सोशल मीडिया और अनजान निवेश संदेशों से रहें सावधान

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने निवेशकों से आगाह किया है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, कॉल या एसएमएस के जरिए आने वाले अनजान निवेश संदेशों पर भरोसा न करें. हाल ही में कुछ लोग ‘ए-1 लिमिटेड’ नाम की कंपनी में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहें. बीएसई ने कहा है कि निवेशक किसी भी सलाह पर भरोसा न करें जो व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, एसएमएस, कॉल या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी जा रही हो.

ऐसे संदेश देने वाले लोग बीएसई से जुड़े नहीं हैं और उनके पास निवेश की अनुमति भी नहीं है. निवेशकों को ऐसे लोगों के झांसे में आने से बचना चाहिए. देश के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज ने निवेशकों को यह भी चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर ज्यादा या गारंटीड रिटर्न देने के दावे अकसर झूठे होते हैं. यूट्यूब, टेलीग्राम, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और एक्स (पहले ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म पर कई लोग ऐसे दावे करते हैं, जिससे निवेशक ठगे जा सकते हैं. इससे पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों को चेतावनी दी थी कि कृष्णम राजू, प्रतिबान, पूजा शर्मा, अमन और एम अमित नाम के पांच लोग यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया के जरिए अनधिकृत निवेश सलाह दे रहे हैं.

एनएसई ने बताया कि कुछ लोग निवेशकों से उनका लॉगिन आईडी और पासवर्ड मांगते थे और गारंटीड रिटर्न का दावा करते थे. ये लोग ‘प्रॉफिट ट्रेडिंग’, ‘ट्रेड रूम ऑफिशियल’ और ‘प्रॉफिट मैक्सिमाइजर्स’ जैसे यूट्यूब चैनलों के जरिए गैरकानूनी तरीके से ट्रेडिंग करवा रहे थे. एनएसई ने चेतावनी दी है कि शेयर बाजार में किसी भी ऐसे व्यक्ति या योजना पर भरोसा न करें जो सुनिश्चित रिटर्न का वादा करे, क्योंकि यह कानून के खिलाफ है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version