Agriculture News: सफेद बैंगन की खेती से कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा, बस करें ये काम

White Bringle Farming: बैंगन खाना कई लोगों की पहली पसंद होती है. बैंगन की सब्जी और भरता का नाम सुनते ही मंह में पानी आ जाता है. आज हम आपके लिए बैंगन से जुड़ा हुआ ही व्यापार बताने जा रहे हैं. जिससे आप आसानी से लाखों की कमाई कर सकते हैं. इन दिनों मार्केट में सफेद बैंगन की मांग बढ़ रही है. मांग बढ़ने के कारण इससे किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. सफेद बैंगन की खास बात ये है कि आप इसे साल भर में किसी भी मौसम में इसकी खेती कर सकते हैं.

सामान्य बैंगन के मुकाबले सफेद बैंगन में विटामिन और मिनरल्स की भी मात्रा काफी अधिक होती है. सफेद बैंगन में विटामिन बी, पोटैशियम, कॉपर और मैग्नीशियम के साथ अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. सफेद बैंगन के पत्तों और तने से दवाइयों को बनाने का भी काम किया जाता है. अगर आप किसान हैं और आप सफेद बैंगन की खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी नर्सरी तैयार करनी होगी.

कैसे करें नर्सरी तैयार
नर्सरी तैयार करने के लिए सबसे पहले खेतों की जुताई करें. इसके बाद खेत की मिट्टी जब भुरभुरी हो जाए तो खेत को समतल करें. इसके बाद क्यारी बनाते हुए सफेद बैंगन के बीज बो दें. फिर सिंचाई करें और क्यारी को पुआल से ढक दें. इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान दें कि समय समय पर निराई-गुड़ाई की जाती रहे. इसके बाद मात्र एक महीने में सफेद बैंगन के पौधे तैयार हो जाएंगे. अब सफेद बैंगन के पौधों को नर्सरी से निकाल कर 1-1 फीट की दूरी पर तैयार खेत में लगा दें.

कर पाएंगे अच्छी कमाई
बता दें कि यदि सफेद बैंगन की खेती फरवरी माह में की जाए तो इसमें जून तक बैंगन लगने शुरू हो जाएंगे. बैंगन लगाने के हर 20 दिन के भीतर उनमे पानी दें. कोशिश करें कि ड्रिप सिंचाई का प्रयोग किया जाए. बैंगन के पौधे बड़े होते हैं और उन्हें सहारे की जरूरत होती है, इसके सहारे के लिए बैंगन के पौधों के साथ एक बांस की छड़ी गाड़ दें और साथ में पौधे के तने को उसमे बांध दें. हमेशा सफेद बैंगन की कीमत 60 से 80 रुपए प्रतिकिलो के बीच रहती है. यदि इसकी खेती एक एकड़ जमीन में किया जाए तो लाखों रुपए की कमाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें-

FB Account Hacked: केंद्रीय मंत्री सिंधिया के फेसबुक पेज से शेयर हुआ अश्लील फोटो और वीडियो, जानिए मामला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version