China Software Industry 2025: सॉफ्टवेयर कारोबार की आय 154 खरब युआन पार, मुनाफा और निर्यात में तेज बढ़त

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 में चीन के सॉफ्टवेयर कारोबार की आय 154 खरब 83 अरब 10 करोड़ युआन दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.2% अधिक रही. इसी अवधि में सॉफ्टवेयर उद्योग का कुल मुनाफा बढ़कर 18 खरब 84 अरब 80 करोड़ युआन हो गया, जो सालाना आधार पर 7.3% की वृद्धि दर्शाता है. वहीं सॉफ्टवेयर निर्यात 62 अरब 73 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जिसमें गत वर्ष के मुकाबले 7.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

सॉफ्टवेयर उत्पादों और सेवाओं की आय में बढ़त

उधर चीन के सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय में भी स्थिर वृद्धि बनी रही. वर्ष 2025 में सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय 32 खरब 36 अरब 10 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 10.4% से अधिक थी और पूरे व्यवसाय की कुल आय का 20.9% हिस्सा रही.

आईटी सेवाएं और सूचना सुरक्षा सेक्टर की स्थिति

वर्ष 2025 में सूचना तकनीक सेवाओं से होने वाली आय 106 खरब 36 अरब 60 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो सालाना आधार पर 14.7% से अधिक की वृद्धि को दर्शाती है और कुल कारोबार की आय का 68.7% हिस्सा रही. वहीं सूचना सुरक्षा से जुड़े उत्पादों और सेवाओं की आय 2 खरब 23 अरब 50 करोड़ युआन रही, जिसमें साल दर साल 6.7% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Latest News

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को किया ढेर

उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के जिला उधमपुर के पहाड़ी व जंगली क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मंगवार को मुठभेड़ शुरू...

More Articles Like This

Exit mobile version