CNG Price Today: जेब पर बढ़ा बोझ! जानिए 25 मई को आपके शहर में क्या है सीएनजी का रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CNG Price Today: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG को लंबे समय से एक किफायती ईंधन माना जाता रहा है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग अब CNG वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि अब CNG उपयोग करने वाले लोगों को भी लगातार महंगाई का सामना करना पड़ रहा है. मई महीने में CNG की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला है. अगर आपके पास भी CNG कार या वाहन है तो 25 मई 2026 की ताजा रेट लिस्ट आपके लिए जरूरी हो सकती है.

मई में तीसरी बार बढ़े CNG के दाम

CNG उपभोक्ताओं को मई महीने में लगातार महंगाई का झटका लग रहा है. 23 मई, शनिवार को CNG की कीमतों में ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी. पहले दिल्ली में CNG का रेट ₹80.09 प्रति किलो था, जो अब बढ़कर ₹81.09 प्रति किलो हो गया है. मई महीने में यह तीसरी बार है जब CNG की कीमतों में इजाफा किया गया है. लगातार बढ़ती कीमतों का असर लाखों वाहन चालकों की जेब पर पड़ सकता है.

क्यों बढ़ रही हैं CNG की कीमतें?

गैस वितरण कंपनी IGL के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर की मजबूती का असर CNG की लागत पर पड़ा है. कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत की वजह से खुदरा कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया है. हालांकि कंपनी ने यह भी दावा किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी CNG, पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ता ईंधन बनी हुई है.

जानिए 25 मई 2026 को आपके शहर में CNG का नया रेट

  • दिल्ली (Delhi): ₹81.09 प्रति किलो
  • नोएडा (Noida): ₹89.70 प्रति किलो
  • गुरुग्राम (Gurugram): ₹82.12 प्रति किलो
  • गाजियाबाद (Ghaziabad): ₹100.90 प्रति किलो
  • फरीदाबाद (Faridabad): ₹88.30 प्रति किलो
  • मुंबई (Mumbai): ₹81.00 प्रति किलो
  • कोलकाता (Kolkata): ₹93.50 प्रति किलो
  • चेन्नई (Chennai): ₹91.50 प्रति किलो
  • बेंगलुरु (Bangalore): ₹90.00 प्रति किलो
  • हैदराबाद (Hyderabad): ₹97.00 प्रति किलो
  • अहमदाबाद (Ahmedabad): ₹82.25 प्रति किलो
  • पुणे (Pune): ₹92.50 प्रति किलो
  • सोनीपत (Sonipat): ₹86.60 प्रति किलो
  • करनाल (Karnal): ₹85.43 प्रति किलो
  • लखनऊ (Lucknow): ₹95.75 प्रति किलो
  • आगरा (Agra): ₹95.75 प्रति किलो
  • मेरठ (Meerut): ₹86.05 प्रति किलो
  • पटना (Patna): ₹87.90 प्रति किलो
  • इंदौर (Indore): ₹93.55 प्रति किलो
  • जयपुर (Jaipur): ₹90.91 प्रति किलो
  • सूरत (Surat): ₹82.95 प्रति किलो

आम लोगों पर पड़ सकता है असर

लगातार बढ़ती CNG कीमतों का सीधा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जो रोजाना सफर के लिए CNG वाहनों पर निर्भर हैं. खासकर टैक्सी चालक, ऑटो चालक और निजी वाहन उपयोग करने वाले लोगों के मासिक खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि पेट्रोल और डीजल की तुलना में CNG अब भी अपेक्षाकृत सस्ता विकल्प माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भी आई मजबूती

More Articles Like This

Exit mobile version