Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कैसे बंद हुआ बाजार? जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार आज करीब-करीब सपाट ढंग से बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 0.07 प्रतिशत यानी 53 अंक की गिरावट लेकर 79,996 के स्‍तर पर बंद हुआ.  वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 0.09 प्रतिशत यानी 21 अंक की मामूली वृद्धि के साथ 24,323 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर दिखे. जबकि बचे हुए 16 शेयर लाल निशान में थे. आज ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी तेजी दर्ज की गई.

इन शेयरों में सबसे ज्‍यादा बढ़त

बात करें निफ्टी पैक के शेयरों की तो सबसे अधिक बढ़त ओएनजीसी में 4.06 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा रिलायंस में 2.63 प्रतिशत, एसबीआई में 2.42 प्रतिशत, ब्रिटानिया में 2.09 प्रतिशत और सिप्ला में 1.98 प्रतिशत दर्ज हुई. इससे इतर एचडीएफसी बैंक में 4.50 प्रतिशत, टाइटन में 1.90 प्रतिशत, एलटीआई माइंडट्री में 0.85 प्रतिशत, टाटा स्टील में 0.73 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक में 0.61 प्रतिशत गिरावट आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.10 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.63 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.28 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.02 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.25 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 1.28 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.38 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.09 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 1.03 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.09 प्रतिशत की आई. इससे इतर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.01 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.83 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.18 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.98 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

ये भी पढ़ें :- PM Modi Meets World Champions: वर्ल्ड चैंपियन टीम से मिलने के बाद बोले PM मोदी, एक यादगार मुलाकात…

 

Latest News

‘मैं प्रॉफिट देखकर नहीं, फिल्में दिल से बनाता हूं’, बोनी कपूर Bharat Express के कॉन्‍क्‍लेव में शेयर किए बॉलीवुड के राज

Bharat Express Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कॉन्क्लेव में...

More Articles Like This

Exit mobile version