Elon Musk ने बदला AI का खेल! SpaceXAI का नया नाम होगा SpaceXSI, Trump कनेक्शन ने खींचा ध्यान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elon Musk: एलन मस्क ने अपनी AI कंपनी की ब्रांडिंग में एक और बदलाव का संकेत दिया है. मस्क के मुताबिक, SpaceXAI का नाम बदलकर SpaceXSI किया जा सकता है. यानी कंपनी के नाम में मौजूद ‘AI’ की जगह अब ‘SI’ यानी Super Intelligence का इस्तेमाल होगा. यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बजाय सुपर इंटेलिजेंस शब्द को बढ़ावा देने की पहल शुरू हुई है.

हालांकि, नाम बदलने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. मस्क ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि SpaceXSI नाम आधिकारिक तौर पर कब लागू होगा. फिलहाल कंपनी का X अकाउंट भी SpaceXAI के नाम से ही मौजूद है.

यूजर के सवाल पर Elon Musk ने दिया जवाब

नाम बदलने की चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुरू हुई. एक यूजर ने एलन मस्क से सवाल किया कि क्या कंपनी को SpaceXAI की जगह SpaceXSI नाम दिया जा सकता है. इसके जवाब में मस्क ने सहमति जताते हुए कहा कि नाम बदला जाएगा. इसके बाद मस्क ने एक अन्य पोस्ट में Super Intelligence के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘SI’ टर्म को AI से बेहतर बताया. उन्होंने SpaceX को सुपर इंटेलिजेंस पर केंद्रित कंपनी के तौर पर भी पेश किया.

Trump की पहल से क्या है कनेक्शन?

इस नाम बदलाव का संबंध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया पहल से जोड़ा जा रहा है. 29 सितंबर को जारी एक कार्यकारी आदेश के तहत अमेरिकी सरकारी एजेंसियों और आधिकारिक संचार में AI की जगह Super Intelligence यानी SI शब्दावली को प्राथमिकता देने की बात कही गई है. ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि ‘Super Intelligence’ शब्द मौजूदा और भविष्य की उन्नत तकनीकी क्षमताओं को ज्यादा सटीक तरीके से दर्शाता है. इसी बदलाव के बाद टेक जगत में AI और SI को लेकर चर्चा तेज हुई है.

पहले भी बदला जा चुका है कंपनी का नाम

मस्क के AI कारोबार की ब्रांडिंग में यह पहला बदलाव नहीं है. इससे पहले जुलाई में xAI को SpaceXAI के नाम से रीब्रांड किया गया था. अब कुछ समय बाद ही एक बार फिर नाम बदलने की तैयारी की जा रही है. इस बार बदलाव के पीछे कंपनी के ढांचे से ज्यादा AI से जुड़ी शब्दावली को वजह माना जा रहा है.

क्या Grok पर भी पड़ेगा असर?

SpaceXAI का नाम SpaceXSI किए जाने का मतलब यह नहीं है कि Grok में भी कोई बड़ा बदलाव होने जा रहा है. फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक यह मुख्य रूप से कंपनी की पहचान और ब्रांडिंग से जुड़ा कदम है. इसलिए आम यूजर्स के लिए Grok की मौजूदा सेवाओं में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें- 1 लाख रुपये का बीमा, साइबर फ्रॉड के पैसे भी आएंगे वापस…BSNL लॉन्च करने जा रहा धमाकेदार इंश्योरेंस प्लान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version