जून 2025 में EPFO ने जोड़े 21.8 लाख नए फॉर्मल जॉब्स

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ईपीएफओ (EPFO) ने जून 2025 में 21.8 लाख नए फॉर्मल जॉब्स जोड़े, जो अप्रैल 2018 से शुरू हुए पेरोल डेटा ट्रैकिंग में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. यह जानकारी श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी प्रारंभिक पेरोल डेटा में सामने आई है. मंत्रालय ने बताया कि जून में जो नई नौकरियां जुड़ीं, वे मई 2025 में मिली 20.1 लाख नौकरियों से 8.9% अधिक हैं. साथ ही, पिछले साल जून 2024 में 19.3 लाख नई नौकरियों की तुलना में इस साल 12.9% की वृद्धि हुई है.

नए सब्सक्राइबर में 12.6% का मासिक उछाल

जून 2025 में EPFO ने करीब 10.6 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े, जो मई 2025 की तुलना में 12.6% अधिक हैं. मंत्रालय ने कहा, “नई सदस्यता में वृद्धि रोजगार के अवसरों, कर्मचारी लाभों के प्रति जागरूकता और EPFO की आउटरीच प्रोग्राम की सफलता के कारण है.” जून में नए सदस्यों में से 60.2% (लगभग 6.4 लाख) 18-25 आयु वर्ग के थे, जो मई 2025 की तुलना में 14.1% अधिक हैं. जून में 4.7 लाख नेट महिला सदस्य जुड़े. यह पिछले वर्ष जून 2024 की तुलना में 10.3% अधिक है. मंत्रालय ने कहा, “महिला सदस्यता में वृद्धि एक अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर संकेत करती है.”

राज्यवार और उद्योगवार विश्लेषण

टॉप पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कुल 61.5% नेट पेरोल वृद्धि में योगदान दिया. महाराष्ट्र अकेला 20.03% नेट पेरोल जोड़ने वाला राज्य रहा. उद्योगवार आंकड़ों में स्कूल, विशेषज्ञ सेवाएं, निर्माण उद्योग और विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में कार्यरत सदस्यों में विशेष वृद्धि देखी गई. मंत्रालय ने कहा कि यह पेरोल डेटा प्रारंभिक है, क्योंकि कर्मचारी रिकॉर्ड अपडेट करना एक सतत प्रक्रिया है. EPFO अप्रैल 2018 से मासिक पेरोल डेटा जारी कर रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version