Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है. शुरुआती कारोबार में के दौरान बाजार में गिरावट भी दर्ज की गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.32 प्रतिशत यानी 262 अंक की गिरावट लेकर 82,653 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखे. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर लाल निशान में, जबकि बाकी के 9 शेयर हरे निशान पर दिखे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में 0.25 प्रतिशत यानी 64 अंक की गिरावट लेकर 25,324 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा. शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान पर, जबकि 34 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे.

इन शेयरों में आई गिरावट

बात करें निफ्टी पैक के शेयरों की, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक गिरावट एशियन पेंट में 1.72 प्रतिशत, डिविस लैब में 1.30 प्रतिशत, आईटीसी में 0.78 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 0.76 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.76 प्रतिशत की देखी गई. वहीं, सबसे अधिक तेजी जेएसडबल्यू स्टील में 1.24 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.21 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 1.17 प्रतिशत, हिंडाल्को में 1.03 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया में 0.84 प्रतिशत देखी गई.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, नहीं बढ़े चांदी के भाव; जानिए रेट

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version