जनवरी से नवंबर तक चीनी रेलवे से 4.28 अरब यात्रियों ने किया सफर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप के अनुसार, जनवरी से नवंबर 2025 के बीच चीन की रेलवे सेवाओं से कुल 4.28 अरब यात्रियों ने सफर किया. यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.6% अधिक है और इस अवधि के लिए अब तक का नया रिकॉर्ड है. वर्ष 2025 में रेलवे समूह ने यात्री परिवहन क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया. जनवरी से नवंबर के दौरान देशभर में प्रतिदिन औसतन 11,258 यात्री ट्रेनें संचालित की गईं, जो पिछले साल की तुलना में 7.1% अधिक है.

चीन ने सीमा-पार यात्री परिवहन को किया मजबूत

चीन ने सीमा-पार यात्री परिवहन को मजबूत किया. चीन ने चीन-वियतनाम, चीन-रूस और चीन-मंगोलिया अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनों का स्थिर संचालन किया. क्वांगचो-शनचन-हांगकांग हाई स्पीड रेलवे और चीन-लाओस रेलवे ने क्रमशः 2.894 करोड़ और 2.44 लाख सीमा-पार यात्रियों का परिवहन किया. इससे सीमापार पर्यटन को बढ़ाने से लोगों का आना-जाना और व्यापार आदान-प्रदान को बढ़ गया है.

परिवहन क्षमता में वृद्धि

परिवहन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ चीन में रेलवे से जुड़ी सेवाओं को भी लगातार बेहतर किया जा रहा है. वर्ष 2025 के पहले 11 महीनों में चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप ने मल्टी-ट्रिप टिकट, पीरियड टिकट और मल्टी-ट्रिप पर्यटन टिकट जैसे नए टिकट उत्पादों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया. वर्तमान में ये मल्टी-ट्रिप और पीरियड टिकट चीन की 73 हाई-स्पीड रेलवे लाइनों को कवर कर रहे हैं. जैसे-जैसे सर्दियां आ रही हैं, चीन यात्रियों की मौसमी यात्रा की जरूरतों के हिसाब से खुद को ढाल रहा है. चीन ने बहुत ध्यान से कई तरह की खास सर्दियों की पर्यटन ट्रेनें बनाई हैं.

Latest News

15 हजार KM तैरकर दुनिया के दूसरे छोर तक हंपबैक पहुंचीं व्हेल, वर्षो का सफर देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

समंदर की गहराइयों में रहने वाली विशालकाय हंपबैक व्हेल ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है,जिसे जानने के बाद...

More Articles Like This

Exit mobile version