Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में लगातार उछाल, जानिए आज कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 07 April 2024: अब से कुछ दिनों बाद खरमास समाप्त हो जाएगा और एक बार फिर शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. शादी-विवाह के इस सीजन में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले हैं या सोने-चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. बता दें कि सोने-चांदी की कीमत में आज फिर भारी उछाल देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,350 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी बंपर बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 87,000 प्रतिकिलो ग्राम की रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में उछाल आया है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,350 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 65,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,230 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,540 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version