Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, धड़ाम से गिरी चांदी, जानिए ताजा रेट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 94,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 95,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 90,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- भारत एशिया-प्रशांत में Global Corporation के लिए रणनीतिक केंद्र: Report

Latest News

Iran Israel War: इजरायल ने ईरान पर गिराए सैकड़ों बम, रिवोल्यूशनरी गार्ड सहित कई एजेंसियों के हेडक्वार्टर तबाह

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में छठे दिन भी जंग जारी है. रात को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर...

More Articles Like This