Gold Silver Price Today: भारी गिरावट के बीच सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 29 July 2024: भगवान शिव के पावन महीने की शुरुआत हो गई है. ऐसे में अगर आप पवित्र माह सावन में सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए शानदार मौका है. क्योंकि, इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 64,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 67,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत स्थिर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी रविवार को 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने के भाव स्थिर हैं. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 64,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 67,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 64,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 67,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version