Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों बड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. सितंबर के आखिरी दिनों में कीमती धातुओं के दाम में आई इस गिरावट ने निवेशकों और सर्राफा बाजार पर नजर रखने वालों का ध्यान खींचा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार 28 सितंबर को 24 कैरेट सोने के दाम में 4,133 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसकी कीमत करीब 1.48 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई. वहीं, चांदी भी 9,297 रुपये टूटकर 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई.

आज सोने की कीमत

आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,10,985 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.

शहरवार सोने की कीमत

शहर 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम 22 कैरेट सोना प्रति ग्राम
दिल्ली 15,031 रुपये 13,779 रुपये
मुंबई 15,016 रुपये 13,764 रुपये
कोलकाता 15,016 रुपये 13,764 रुपये
चेन्नई 14,908 रुपये 13,665 रुपये
बेंगलुरु 15,016 रुपये 13,764 रुपये
हैदराबाद 15,016 रुपये 13,764 रुपये
केरल 15,016 रुपये 13,764 रुपये
पुणे 15,016 रुपये 13,764 रुपये
वडोदरा 15,021 रुपये 13,769 रुपये

डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी पर दबाव

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने बताया कि सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह मजबूत डॉलर रही. डॉलर में मजबूती आने से कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला. गर्ग के मुताबिक, सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 4 फीसदी बढ़कर 108.53 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई. इसके पीछे ईरान से जुड़े तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के जरिए ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंताओं को वजह बताया गया.

सितंबर में कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी?

सितंबर महीने में अब तक सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 31 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर करीब 1.48 लाख रुपये रह गया है. यानी सितंबर में सोने की कीमत में करीब 8 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है. इसी तरह 31 अगस्त को चांदी की कीमत करीब 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब घटकर 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई है. इस तरह चांदी भी करीब 14 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है.

ब्याज दरों और वैश्विक हालात का भी असर

सोने की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति और ब्याज दरों से जुड़े फैसलों का भी असर पड़ता है. ब्याज दरों में बदलाव होने पर निवेशकों के बीच बॉन्ड और अन्य ब्याज आधारित निवेश विकल्पों का आकर्षण बदल सकता है, जिसका असर सोने की मांग और कीमतों पर पड़ता है. वहीं, अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर मिलने वाली मांग भी कीमतों को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ डॉलर की चाल, ब्याज दरों और भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर सोने-चांदी की कीमतों की दिशा काफी हद तक निर्भर रह सकती है.

यह भी पढ़े: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल 

Latest News

भारत के स्टील सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में उत्पादन 3.7% बढ़कर 81.8 मिलियन टन पहुंचा

India Steel Production: भारत के स्टील सेक्टर ने चालू FY26-27 की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. घरेलू...

More Articles Like This

Exit mobile version