Google पेश कर रहा एक नया स्किलिंग प्रोग्राम, भारतीय स्टार्टअप्स को बनाएगा सशक्त

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
टेक दिग्गज गूगल ने बुधवार को अपने ‘Google for Startups India’ पहल के तहत एक नया स्किलिंग प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है. यह प्रोग्राम शुरुआती चरण के स्टार्टअप फाउंडर्स और नए उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है. कार्यक्रम का उद्देश्य तेजी से बढ़ते जेनरेटिव एआई इकोसिस्टम में भारतीय स्टार्टअप्स को सशक्त बनाना है. यह ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा.
गूगल की ओर से पेश किया जा रहा है यह प्रोग्राम गूगल टूल जेमिनी, नैनो बनाना और इमेजन का इस्तेमाल कर एआई प्रोटोटाइप्स डेवलप करने पर केंद्रित होगा. प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करने वाले प्रतिभागियों को एआई सॉल्यूशन के आइडेशन, डिजाइन और डिप्लॉयमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी. कंपनी के अनुसार, गाइडेड ऑनलाइन ट्रेनिंग और वर्कशॉप की एक सीरीज के जरिए यह प्रोग्राम नॉन-टेक्निकल और क्रिएटिव फाउंडर्स, साथ ही प्री-एंट्रेप्रेन्योर्स को एआई स्टूडियो में जेमिनी, नैनो बनाना, इमेजन और वेओ जैसे आसान, प्रॉम्प्ट-बेस्ड टूल्स का इस्तेमाल कर प्रोटोटाइप बनाने, डिजाइन करने और वैलिडेट करने को लेकर सशक्त बनाएगा.
प्रोग्राम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे. इसके साथ ही, उन्हें अपने इनोवेशन को प्रदर्शित करने का मौका भी मिलेगा. इस प्रोग्राम के प्रतिभागी अगले वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले ‘बिल्ड द फ्यूचर शोकेस’ में भाग लेने के लिए पात्र होंगे. गूगल फॉर स्टार्टअप्स इंडिया की हेड रागिनी दास ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर फाउंडर तक एआई की शक्ति को पहुँचाना है, ताकि पारंपरिक कोडिंग से जुड़ी बाधाओं को दूर किया जा सके. उन्होंने आगे कहा कि गूगल के फुल-स्टैक एआई इकोसिस्टम की स्पीड और इंटीग्रेशन का लाभ उठाते हुए यह प्रोग्राम एंटरप्रेन्योर्स को आइडिया से प्रोडक्ट डेवलपमेंट तक तेज़ी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा.
गूगल की इस पहल को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्टार्ट अप हब, स्टार्टअप इंडिया, इंडियाएआई मिशन और नैसकॉम के समर्थन से पेश किया जा रहा है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्टार्टअप हब के सीईओ पन्नीरसेल्वम मदनगोपाल ने कहा कि यह साझेदारी डिजिटल इंडिया और विकसित भारत के विजन को दर्शाती है, जिसमें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी समाधानों को लाने के लिए फाउंडर्स को सशक्त बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है. गूगल ने इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक फाउंडर्स और नए एंटरप्रेन्योर्स startup.google.com वेबसाइट पर जाकर अपने नाम दर्ज कर सकते हैं और प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version