‘विश्व संकट के बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा’, 7.8 प्रतिशत GDP वृद्धि पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: भारत की आर्थिक विकास दर 7.8 प्रतिशत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि विश्व संकट के बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.

PM Modi ने दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मेरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. 7.8% की विकास दर—पूरा देश खुशी से भरा हुआ है. मैं इस देश के लोगों को उनके संकल्प और मेहनती स्वभाव के लिए बधाई देता हूं. ये हमारी सामूहिक ताकत को दिखाता है. दुनिया संघर्षों में फंसी हुई है, हर तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं और दुनिया संकटों से घिरी हुई है. सप्लाई चेन बुरी तरह बाधित हुई है. 2020 के कोविड दौर के बाद से, हर जगह स्थिरता की कमी रही है. फिर भी, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.”

राहुल गांधी पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, दूसरी ओर देश के भीतर भी निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग, झूठ की गूंज और चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं. इन सारी चीजों को पार करते हुए, उन सभी बातों को चीर करके देश ने 7.8 प्रतिशत ग्रोथ हासिल किया है. पीएम ने कहा कि हमको इस गति को बनाए रखना है. हमें बढ़ना भी है और इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है. स्वदेशी का मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’, विदेशों की यात्राएं (घुमने-फिरने) नहीं करना चाहिए. विदेशों में शादी-ब्याह नहीं करना चाहिए. ‘मेड इन इंडिया’ के मंत्र को जीना चाहिए और जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए. हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे, जितना आत्मनिर्भर पर बल देंगे तो मुझे विश्वास है कि जब आजादी के 100 वर्ष होंगे तो हम युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौपेंगे.

हम आज अपने परिश्रम से साकार करके रहेंगे

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी युवा पीढ़ी के सपनों को हम आज अपने परिश्रम से साकार करके रहेंगे. इसलिए देशवासियों आइए हम पुरुषार्थ में कमी न रखें. हमारी नीति सही है, नीयत साफ है और 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति आज एकजुट होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है. आइए खुशियां भी मनाईये, संकल्प कीजिए. संकल्प को सिद्ध करने के लिए मेरे साथ चल पड़िए. बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई.

ये भी पढ़ें- सितंबर शुरू होते ही लगा महंगाई का झटका, बढ़ गए कमर्शियल LPG के दाम, जानें अपने शहर का रेट

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version