Stock Market: बढ़त लेकर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज यानी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली रही. बुधवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 631.55 अंकों यानी 0.83 प्रतिशत की बढ़त लेकर 76,532.96 के स्‍तर पर बंद हुआ. उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 205.85 अंक यानी 0.9 प्रतिशत की तेजी लेकर 23,163.10 के स्‍तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में आईटी स्टॉक्स में अच्छी रौनक देखी गई.

आईटीसी होटल्स के शेयरों में भयानक गिरावट

सेंसेक्स की में शामिल 30 शेयरों में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, एनएसई निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए. बाकी की 9 कंपनियों के शेयर नुकसान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जोमैटो के शेयर सबसे अधिक 6.79 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि बाजार में आज ही लिस्ट हुए आईटीसी होटल्स के शेयर सबसे ज्यादा 5.00 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

तेजी के साथ हरे निशान में बंद होने वाले शेयर

सेंसेक्स में शामिल बाकी कंपनियों में आज टाटा मोटर्स के शेयर 3.29 फीसदी, इंफोसिस 2.73 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.38 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.31 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.19 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.02 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 1.97 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.88 फीसदी, सनफार्मा 1.81 फीसदी, एचसीएल टेक 1.66 फीसदी, टाटा स्टील 1.63 फीसदी, पावरग्रिड 1.55 फीसदी, टीसीएस 1.52 फीसदी, एनटीपीसी 1.46 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.40 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.22 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.11 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 1.00 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.84 फीसदी, टाइटन 0.82 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.29 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.29 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए.

ये भी पढें :- चांदे बाबा तालाब स्थित बस्ती को खाली करने के आदेश को NGT ने किया स्थगित: डॉ. राजेश्वर सिंह

 

 

 

Latest News

Vastu Upay: घर में रखी ये 3 चीजें बन सकती हैं नकारात्मकता की वजह, समय रहते कर दें बाहर

वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर में रखी कुछ टूटी-फूटी और अनुपयोगी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं. जानिए किन चीजों को समय रहते घर से बाहर कर देना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version