चांदे बाबा तालाब स्थित बस्ती को खाली करने के आदेश को NGT ने किया स्थगित: डॉ. राजेश्वर सिंह

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आज, एनजीटी ने 25 फरवरी तक गढ़ी चुनौटी की चांदे बाबा तालाब स्थित बस्ती खाली करने के अपने पूर्व आदेश को स्थगित किया है. जिसके कारण सैकड़ों गरीब, पिछड़े और दलित परिवारों का भविष्य अन्धकारमय था. आज, राष्ट्रीय हरित अधिकरण के समक्ष मैं, सरोजनीनगर परिवार के सपनों का सिपाही बनकर उपस्थित हुआ.

डा. राजेश्वर सिंह ने आगे बताया कि कई दशकों से ग्राम सभा गढ़ी चुनौटी की इस बस्ती में रह रहे हजारों लोगों को आज न्याय दिलाने के प्रयासों को आरंभिक सफलता मिली है. विगत 11 सितम्बर को मैंने इस बस्ती के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं थी और हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त भी किया था.

इसी क्रम में, आज NGT में बतौर अधिवक्ता उपस्थित होना, मेरे लिए केवल मात्र एक कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि भावनात्मक संकल्प भी था. हर परिस्थिति में, मैं सरोजनीनगर परिवार के साथ हूँ, और सदैव रहूंगा.”

यह भी पढ़े: Delhi Chunav 2025: “आप-दा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी” PM मोदी का केजरीवाल पर हमला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version