विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी के शहजादे से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर की बात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S Jaishankar: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी के शहजादे शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.

बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को अपने तीन दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे थें. ऐसे में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि ‘‘अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर प्रसन्नता हुई. इस दौरान उनकी हाल की भारत यात्रा को याद किया और साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की.’’

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच मैत्री और सहयोग पर चर्चा की. इसके साथ ही दोनों देशों और उनके लोगों के साझा हितों की पूर्ति के लिए इन्हें और बढ़ाने तथा विकसित करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया.

विदेश मंत्री ने अनवर गार्गश से भी की मुलाकात

इसके अलावा, भारतीय विदेश मंत्री ने यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गार्गश से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विशेष साझेदारी पर चर्चा हुई. उन्होंने ‘रायसीना मिडिल ईस्ट’ कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण भी दिया.

विदेश मंत्रालय ने कहा….

वहीं, विदेश मंत्रालय ने एस जयशंकर की यात्रासे पहले ही एक बयान में कहा कि ‘‘यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और भारत-यूएई संबंधों को नयी गति देने का अवसर प्रदान करेगी.

इसे भी पढें:-राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को दिया ‘व्हाइट हाउस’ में आने का निमंत्रण, इस दिन होगी अमेरिका-इजरायल की बैठक

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version