भारत के ऑटो सेक्टर को GST सुधार से मिली रफ्तार, Maruti से लेकर Tata की नवंबर में मजबूत रही बिक्री

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कंपनी ने एंट्री-लेवल से लेकर एसयूवी समेत करीब सभी सेगमेंट में मजबूत बिक्री दर्ज की है और इसके चलते कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 1,70,971 यूनिट्स हो गई है. छोटी या एंट्री लेवल की कारें, जिसमें ऑल्टो, एस-प्रेसो को शामिल किया जाता है, की बिक्री बढ़कर 12,347 यूनिट्स हो गई है. वहीं, मिड-साइज हैचबैक कारें जैसे बलेनो और स्विफ्ट की बिक्री बढ़कर 72,926 यूनिट्स हो गई है.

TMPV लिमिटेड ने किया मजबूत प्रदर्शन

ब्रेज़ा, ग्रैंड विटारा और अर्टिगा जैसी लोकप्रिय मॉडलों की बिक्री बढ़कर 72,498 यूनिट्स तक पहुँच गई है. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) लिमिटेड ने भी मजबूत प्रदर्शन किया, जहां नवंबर में इसकी कुल बिक्री (निर्यात सहित) 25.6% बढ़कर 59,199 यूनिट्स रही. कंपनी की घरेलू बिक्री भी 22% की वृद्धि के साथ 57,436 यूनिट्स तक पहुंच गई. वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने स्थिर रफ्तार बनाए रखते हुए सालाना आधार पर 9% की वृद्धि दर्ज की और कुल बिक्री 66,840 यूनिट्स रही. ग्राहकों की प्रमुख मॉडलों में लगातार रुचि के कारण कंपनी की घरेलू बिक्री 4% बढ़कर 50,340 यूनिट्स हो गई.

सभी सेगमेंट में बिक्री को बढ़ावा देने में की मदद

विश्लेषकों का कहना है कि त्योहारी सीजन की मांग, उपभोक्ता भावना में सुधार और जीएसटी अनुमोदन के बाद नीतिगत स्थिरता ने सभी सेगमेंट में बिक्री को बढ़ावा देने में मदद की है. आगामी महीनों में वाहन निर्माता अपनी इन्वेंट्री को संतुलित रखते हुए और नए मॉडलों की लॉन्चिंग के साथ इस बिक्री गति को कायम रख सकते हैं.

Latest News

IndiGo–Adani Partnership: ड्यूटी-फ्री शॉपिंग पर अब मिलेंगे ब्लूचिप पॉइंट्स, इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट की नई साझेदारी

इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने नई साझेदारी की घोषणा की है. अब अदाणी एयरपोर्ट्स पर ड्यूटी-फ्री शॉपिंग करने पर इंडिगो ब्लूचिप मेंबर्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे.

More Articles Like This

Exit mobile version